{"_id":"674cc047d5c6cfb68e002b14","slug":"fire-breaks-out-in-grocery-store-loss-of-lakhs-sonipat-news-c-197-1-snp1007-128588-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किराना की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किराना की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Mon, 02 Dec 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के गोहाना में पुरानी अनाज मंडी स्थित किराना की दुकान में आग लगने के बाद जला हुआ
गोहाना। पुरानी अनाज मंडी स्थित किराना की दुकान में तड़के अचानक आग लग गई। इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान व स्टोर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
पुरानी अनाज मंडी में ताराचंद पंसारी के नाम से किराना की दुकान है। दुकान में रविवार तड़के आग लग गई। जब आग की लपटें दुकान से बाहर तक पहुंची तो लोगों ने डायल 112 पर काॅल कर इसकी सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दुकान के मालिक सतबीर का कहना है कि तड़के दुकान में आग लगने से अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जल गया है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आग लगने से दुकान में जले हुए सामान का मुआवजा दिया जाए। मुख्य अग्निशमन रमेश कुमार ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट सेे आग लगी है।