{"_id":"c1f0c50035f8dcad9a27caf288407281","slug":"fire-at-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगाई आग, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगाई आग, बाल-बाल बचा परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
गनीमत यह रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया और हादसे में घर के अंदर सो रहा परिवार बाल बाल बच गया। गांव हसनपुर निवासी धर्मबीर व धर्मपाल ने बताया कि देर रात किसी ने उनके घर के पास रखा बिटोड़ा व लकड़ियों में आग लगा दिया।
कुछ दूरी पर खड़ी उनकी बुग्गी को भी आग लगा दी। भीतर सो रहे परिवार वालों की अचानक नींद खुलने के चलते बड़ा हादसा टल गया।
धर्मबीर ने बताया कि उन्होंने तुरंत ही सबमर्सिबल चला कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। धर्मबीर का कहना है शरारती तत्वों ने चेतावनी दी है कि इस बार उसे जला दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उसने पुलिस को भी इस बारे जानकारी दी लेकिन देर शाम तक पुलिस के किसी भी कर्मचारी ने सुध नहीं ली है।
धर्मपाल ने बताया की उसकी बग्गी जलने के चलते उसके सामने रोजी रोटी का सवाल खड़ा हो गया है। दोनों भाईयों ने प्रशासन से अपनी जान माल की सुरक्षा की मांग की है।