फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   firagainst chips manufacturer

Sonipat News: चिप्स निर्माण कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप

Tue, 06 Dec 2022 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
firagainst chips manufacturer
राई। औद्योगिक क्षेत्र स्थित फूड कंपनी ने अपने ब्रांड चिप्स का निर्माण करने वाली कंपनी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। राई थाना पुलिस ने आरोपी कंपनी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुग्राम निवासी ध्रुव यादव ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी स्नैक्स को कई राज्यों में सप्लाई करती है। इस स्नैक्स को राई औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी में तैयार कराया जाता है। एक साल से निम्न स्तर की गुणवत्ता के स्नैक्स सप्लाई किए जा रहे हैं। इन स्नैक्स में गुणवत्ता सही नहीं मिल रही है। जिस कारण कई राज्यों के बाजारों से चिप्स को वापस भेजा जा रहा है। अभी तक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और अलीगढ़ से चिप्स वापस आ चुके हैं। दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के बाजारों से भी चिप्स वापस आ रहे हैं। ध्रुव यादव का आरोप है कि अभी भी साढ़े सात लाख से ज्यादा का सामान खराब पड़ा है। उसके बावजूद निर्माण एजेंसी गुणवत्ता के मानक का पालन करने को तैयार नहीं है। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में कंपनी के अधिकारियों व मालिकों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed