Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   FIR registered against three farmers for burning crop residue

Sonipat News: फसल अवशेष जलाने पर तीन किसानों पर एफआईआर दर्ज

Thu, 19 Nov 2026 08:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against three farmers for burning crop residue
फोटो - निजामपुर गांव के खेत में फसल अवशेषों का निरीक्षण करते हुए कृषि विभाग के कर्मचारी। स्रोत
फोटो 12
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना/गन्रौर। कृषि विभाग के अधिकारियों ने फसल अवशेष जलाने पर आरोपी तीन किसानों पर शिकंजा कसते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें निजामपुर के किसान मोनू पर प्राथमिकी के साथ पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

सहायक तकनीकी प्रबंधक कृष्ण ने बताया कि विभाग को निजामपुर गांव में ड्रोन से फसल अवशेष जलाने की लोकेशन मिली थी। लोकेशन के आधार पर खेत का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खेत में फसल अवशेष जलाने के प्रमाण मिले। उन्होंने आसपास के किसानों को फसल अवशेषों को जलाने की अपेक्षा उनका प्रबंधन करने का संदेश दिया। वहीं गांव कथूरा के किसान नीरज पर नोडल अधिकारी हर्षद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उस पर 10 नवंबर को एक एकड़ धान के फसल अवशेष जलाने का आरोप है। साथ ही गन्नौर में नोडल अधिकारी प्रदीप सिंह ने गांव पुरखास के किसान सुरेश पर एफआईआर दर्ज कराई है। सुरेश पर गांव डबरपुर में ठेके पर ली गई साढ़े चार एकड़ जमीन में उगाई फसल के अवशेष जलाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed