फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   FIR registered against four people including suspended station in-charge and ASI

Sonipat News: सस्पेंड थाना प्रभारी और एएसआई समेत 4 पर एफआईआर दर्ज

Tue, 13 Jan 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four people including suspended station in-charge and ASI
गोहाना। जींद से लाए गए नकली देसी घी के मामले में स्पेशल जांच टीम ने चार पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों में सस्पेंड कर दिए गए गोहाना थाना सिटी प्रभारी अरुण कुमार और एएसआई संदीप के अलावा अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। अरुण कुमार और संदीप की गिरफ्तारी के लिए छापे डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

मामले में पुलिस आयुक्त व उपायुक्त गोहाना पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।10 दिसंबर 2025 को शहर थाना गोहाना की पुलिस ने खंदराई मोड़ के निकट से जींद में गुरुद्वारा कॉलोनी के सुनील कुमार को नकली देसी घी के साथ गिरफ्तार किया था। वह अर्टिगा गाड़ी में जींद से घी के डिब्बे लेकर आया था।
विज्ञापन

जींद स्थित वीटा मिल्क प्लांट में गुणवत्ता नियंत्रक सहायक प्रबंधक बादल को मौके पर बुलाकर पूछताछ की तो गाड़ी से बरामद वीटा मार्का लगा 450 लीटर देसी घी नकली पाया गया था। बाद में पुलिस ने जींद के राजेंद्र नगर निवासी फैक्टरी मालिक नंदकिशोर को भी गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले जींद के एक आनंद नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अधिकारियों को शिकायत मिली कि शहर थाना के एचएचओ अरुण और एएसआई संदीप सही जांच नहीं कर रहे हैं।

आरोपियों के नाम केस से हटाने की शिकायत पर एचएचओ अरुण और एएसआई संदीप को लाइन हाजिर कर दिया था। एक दिन पहले दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
अब आगे की जांच गोहाना के एसीपी देवेंद्र, मोहाना थाना प्रभारी मोहन सिंह, एसआई जितेंद्र और साइबर सेल के एक सिपाही की एसआईटी को सौंपी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में एसआईटी ने एसएचओ अरुण कुमार, एएसआई संदीप, सिटी थाने के हवलदार बसाऊ और सिपाही दुष्यंत पर एफआईआर दर्ज कराई है। सोमवार को जिले में इस पर चर्चाओं का दौर खूब गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed