फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fir in rape caxs

गर्भवती बहन की मदद को आई 14 साल की साली के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Sep 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
fir in rape caxs
राई। राई थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी गर्भवती बहन की मदद को आई 14 साल की लड़की के साथ उसके जीजा ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। बहन के साथ जेठ को दुष्कर्म करते देख दूसरी बहन ने पड़ोसी की फेसबुक आईडी से वीडियो पोस्ट कर परिजनों को जानकारी दे दी। जिस पर लड़की के पिता ने दोनों बेटियों को देहरादून बुला लिया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। देहरादून पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर राई थाना पुलिस को भेज दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उत्तराखंड के देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने देहरादून पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी दो बेटियों की शादी राई थाना के गांव में हुई थी। शादी के बाद उसकी बड़ी बेटी गर्भवती हो गई। व्यक्ति ने बताया कि बड़ी बेटी मदद के लिए उसने अपनी 14 साल की बेटी को भी 22 जून को राई थाना के गांव में भेज दिया। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की ससुराल में उसके बड़े दामाद नीरज ने उसकी छोटी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी को उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करते हुए उसकी दूसरी बेटी ने देख लिया। जिस पर उसने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी दी। जब उसे मामले का पता लगा तो उसने 9 अगस्त को अपनी मंझली बेटी से बातचीत की। उसने रोते हुए बताया कि उसका जीजा छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करता है और मना करने पर मारपीट कर धमकी देता है। जिस पर उसने अपनी बेटियों को बहाने से देहरादून बुला लिया। देहरादून जाने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म की जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। मामले की जांच राई थाना पुलिस को भेजी गई। अब राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर मांगी मदद
व्यक्ति ने बताया कि उसकी मंझली बेटी को जब उसकी छोटी बहन के साथ हो रहे दुराचार का पता लगा तो उसने उन्हें बताने का प्रयास किया था। लेकिन उसकी ससुराल वालों के सामने वह बता नहीं सकी। जिस पर उसने पड़ोसी की फेसबुक आईडी पर वीडियो पोस्ट कर दिया। जिसमें मदद की गुहार की गई थी। वीडियो पोस्ट देखकर उसे मामले का पता लगा। घर आने पर उसकी छोटी बेटी ने बताया कि उसके जीजा ने उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया है। जिस पर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

जांच की जा रही है
गर्भवती बहन की मदद को आई किशोरी के साथ उसके जीजा द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली है। मामला देहरादून में दर्ज हुआ था। जिसके बाद यहां जीरो एफआईआर जांच को भेजी गई। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुमन, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed