फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fir in case of attack on businessman

Sonipat News: किराना स्टोर संचालक जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Dec 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
fir in case of attack on businessman
गन्नौर। बीएसटी रोड पर रेलवे पुल के नीचे किराना स्टोर संचालक पर लूटपाट के लिए किए जानलेवा हमले के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीआरपी ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं व्यापारी कृष्ण जैन पर हुए हमले के मामले में विभिन्न संगठनों ने भी जीआरपी चौकी पुलिस से हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

गन्नौर छोटी मंडी के रहने वाले कृष्ण जैन की गढ़ी झंझारा रोड पर कृष्ण किराना स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर पैदल बीएसटी रोड की तरफ जा रहे थे, जहां उनका बेटा उन्हें लेने आने वाला था। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान बीएसटी पुल के नीचे बाइक सवार दो हमलावरों ने उनका बैग छीन लिया था। विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी गई थी। गोली गर्दन को छूकर निकल गई थी। उनके सिर में पिस्तौल की बट से भी कई वार किए गए थे। हमलावर उनका बैग छीन कर भाग गए थे। हालांकि बैग में नगदी नहीं थी। कुछ ही देर बाद उनका बेटा वहां पहुंचा तो अपने पिता को घायल अवस्था में देख गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया था। उसके बाद से परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए थे। जीआरपी ने मामले में उनके बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गन्नौर व्यापार मंडल के प्रधान शेखरचंद जैन ने किराना स्टोर संचालक कृष्ण जैन के साथ हुई इस घटना पर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने जीआरपी को हमलावरों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही हमलावरों को नहीं पकड़ा गया तो व्यापारी संगठन के सदस्य धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन मंगलवार को सोनीपत के निजी अस्पताल में उपचाराधीन व्यापारी कृष्ण जैन का हाल-चाल जानने पहुंचे। राजीव जैन ने घायल व्यापारी के परिजनों से भेंट कर घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी ली, परिजनों का कहना था कि बदमाश मोटा कैश लूटने के चक्कर में थे, इसलिए गोली चला दी। जिसके बाद राजीव जैन ने पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग से बातचीत करके घटना में हमलावरों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें कहा कि मामला रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र का है परंतु स्थानीय पुलिस के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है जो रेलवे पुलिस कि अपराधियों को पकड़ने में मदद करेंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed