फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   FIR against nine for attempting to burn an old woman alive

Sonipat News: वृद्धा को जिंदा जलाकर मारने के प्रयास में नौ पर एफआईआर

Sat, 07 Mar 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
FIR against nine for attempting to burn an old woman alive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। कथूरा में सो रही बुजुर्ग महिला को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने गांव के नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घायल महिला राजो देवी का रोहतक स्थित पीजीआईएमएस में उपचार चल रहा है।
वारदात मंगलवार देर रात की है। परिवार के लोगों के मुताबिक, धुलेंडी के दिन सब सो चुके थे, करीब पौने 12 बजे पड़ोस के आठ से 10 युवकों ने बरामदे में खाट पर रजाई ओढ़कर सो रही राजो देवी पर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद खाट के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फिर भाग गए।
विज्ञापन

आग लगते ही घर में हड़कंप मच गया। परिवार और पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर हालत में महिला को गोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया जहां वृद्धा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पुत्र सोनू का कहना है कि गांव की चौपाल में बच्चों की पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी बनाई गई है। चार साल पहले होली के दिन कुछ युवक शराब पीकर चौपाल पर नाच रहे थे। बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया और लाइब्रेरी पर ताला लगाने की बात कही गई थी। इसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज भी हो गई थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है।

सोनू ने आरोप लगाया कि गांव के प्रदीप के कहने पर विजय और अन्य आठ से 10 युवकों ने मिलकर उनकी मां को जिंदा जलाने की कोशिश की। उसका कहना है कि आरोपियों ने पहले भी कई बार झगड़ा किया और होली का त्योहार नहीं मनाने देने की धमकी दी थी।


घायल महिला ने आरोप लगाया कि गांव के प्रदीप नरवाल सहित विजय, रोहित, साहिल, आशीष, पुनीत, अजीत, दीपक और शुभम ने मिलकर साजिश के तहत पेट्रोल की बोतल में आग लगाकर उसके ऊपर फेंकी। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे और उसके बेटे सोनू को जान से मारने की नीयत से यह हमला किया। मामले में बरोदा थाने में नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed