{"_id":"698cd74ab6b24a4a52054659","slug":"fir-against-head-teacher-for-assaulting-teacher-sonipat-news-c-197-1-snp1001-149466-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिक्षक से मारपीट के मामले में मुख्य अध्यापक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिक्षक से मारपीट के मामले में मुख्य अध्यापक पर एफआईआर
Thu, 12 Feb 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। राजकीय माध्यमिक विद्यालय गन्नौर मंड़ी में अध्यापक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य अध्यापक रामफल व अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। शास्त्री नगर निवासी शिकायतकर्ता संस्कृत अध्यापक देवेंद्र कुमार वर्ष 2017 से कार्यरत हैं।
पुलिस के मुताबिक देवेंद्र कुमार का कार्य वृद्धि संबंधी दस्तावेज नहीं भेजे जाने को लेकर कहासुनी के बाद उनके साथ मारपीट की गई है। देवेंद्र का कहना है कि वह महीनेभर से रामफल से कार्य वृद्धि केस भेजने के लिए कह रहे थे।
सोमवार को उन्होंने अपने सभी दस्तावेज मुख्याध्यापक को सौंपे तो उन्होंने देख लेने की बात कही। मंगलवार को जब मुख्याध्यापक से सर्विस बुक व पर्सनल फाइल मांगी तो मुख्याध्यापक ने कहा कि उन्होंने स्कूल में अधिकारियों को बुला रखा है। खाली पीरियड होने पर वह स्कूल की छत पर जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
उसी दौरान रामफल का बेटा 4-5 युवकों के साथ आया और रामफल के कहने पर उनके साथ हाथापाई करते हुए उन्हें नीचे फेंकने की कोशिश की। स्टाफ ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने शिकायत पर रामफल सहित अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है।
थाना गन्नौर प्रभारी धीरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।