फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fine of Rs 5.79 lakh was collected by holding ten overloaded vehicles

Sonipat News: दस ओवरलोड वाहनों को पकड़कर 5.79 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Sun, 25 Dec 2022 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 5.79 lakh was collected by holding ten overloaded vehicles
सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने वाहनों की चेकिंग करते हुए 10 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा है। परिवहन विभाग की टीम को साथ की गई कार्रवाई में ओवरलोड वाहन चालकों से 5.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। सरकार को ओवरलोड वाहनों का संचालन होने की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम में तैनात उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। ओवरलोड वाहनों से हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है। वहीं कोहरे और दृश्यता प्रभावित होने से ओवरलोड वाहनों पर चालक नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। इसके चलते सरकार ने मुख्यमंत्री उडऩदस्ता को इसे लेकर कार्रवाई करने को कहा था। टीम ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को अचानक चेकिंग अभियान की जानकारी दी। परिवहन विभाग के अधिकारी गुरप्रीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के संजय शर्मा की टीम जीटी रोड पर पहुंची। टीम ने बहालगढ़, मुरथल और खरखौदा में वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग अभियान में 10 ओवरलोड वाहन पकड़े गए। उनसे 5.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं परिवहन विभाग को अभियान लगातारी जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed