{"_id":"6748d4a1b703c46e8b031028","slug":"fight-over-throwing-money-at-wedding-horse-owner-beats-up-grooms-cousin-and-friends-sonipat-news-c-197-1-snp1001-128461-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शादी में रुपये फेंकने को लेकर झगड़ा, घोड़ी वाले ने दूल्हे के चचेरे भाई व दोस्तों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शादी में रुपये फेंकने को लेकर झगड़ा, घोड़ी वाले ने दूल्हे के चचेरे भाई व दोस्तों को पीटा
Fri, 29 Nov 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव गढ़ी टिकौला में बरात में आए दूल्हे के चचेरे भाई और उनके दोस्तों को रोककर हमला कर दिया गया। हमला करने का आरोप शादी में आए घोड़ी वाले व उसके परिचितों पर लगा है। दूल्हे के चचेरे भाई का घोड़ी वाले के साथ रुपये फेंकने के दौरान झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
गांव बरोदा मोर निवासी रोहित ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनके चचेरे भाई विजय की शादी थी। विजय की बरात गांव गढ़ी टिकौला गई थी। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने साथी सोनू, आकाश, साहिल, मनीष, सन्नी, विशाल के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर गए थे। वहां बाहरोटी (घुड़चढ़ी) के दौरान डीजे पर वह तथा साथी नाच रहे थे। कुछ बाराती रुपये फेंक रहे थे। रुपये फेंकने को लेकर वहां घोड़ी वाले के साथ उनकी व दोस्तों की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो बुजुर्गों व परिजनों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया। देर रात जब वह स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर वापस गांव बरोदा के लिए चले तो टिकौला निवासी घोड़ी वाले श्याम व उसका बेटा तथा 20-25 अन्य लोग आ गए। वह हाथ में लाठी डंडे व रॉड लिए थे। उन्होंने उनका रास्ता रोककर हमला कर दिया। गाड़ी के शीशे व खिड़कियों को तोड़ दिया। बाद में वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस पर अन्य बाराती आ गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उनके दोस्त आकाश को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने रोहित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-
गांव गढ़ी टिकौला में बरात के दौरान घोड़ी वाले के साथ झगड़े की जानकारी मिली थी। इसमें बरात में आए युवक व उसके साथियों पर हमला करने की शिकायत मिली। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल