फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fight between two parties over stray animal entering the field, lawsuit

Sonipat News: खेत में बेसहारा पशु घुसाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, मुकदमा

Fri, 17 May 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over stray animal entering the field, lawsuit
गोहाना। गांव दोदवा स्थित खेत में बेसहारा पशु घुसाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायल ने शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। गांव दोदवा निवासी सचिन ने बताया कि बुधवार को वह भाई दिलावर के साथ बाइक पर सवार होकर खेत में गए थे। खेत में जाने पर पता चला कि एक ग्रामीण ने उनके ज्वार के खेत में में बेसहारा पशु घुसाए थे। खेत से वापस आते समय विकास उन्हें एक राजनीतिक कार्यक्रम में खड़ा मिला। खेत में पशु छोड़ने से मना करने के लिए वह ग्रामीण के पास गए। इस पर ग्रामीण ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। कार्यक्रम में शामिल अन्य ग्रामीणों ने मामला शांत करवा दिया था। घर जाते समय रास्ते में ग्रामीण ने बाइक अड़ाकर उनका रास्ता रोक दिया। उसके साथ एक और व्यक्ति भी था। दोनों ने डंडों से उनपर हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed