फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fields will be monitored through satellite, committees formed

Sonipat News: सैटेलाइट से होगी खेतों की निगरानी, कमेटियां गठित

Tue, 12 Aug 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fields will be monitored through satellite, committees formed
सोनीपत। खरीफ सीजन में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। विभाग 15 सितंबर से सैटेलाइट के माध्यम से खेतों की निगरानी करेगा। इससे पहले गांव, ब्लॉक व जिलास्तर पर कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसानों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


खरीफ सीजन में किसानों ने 90 हजार हेक्टर में धान की बिजाई व रोपाई की है। अक्तूबर में धान की फसल पककर तैयार होने के साथ कटाई शुरू कर दी जाती है। ऐसे में कई बार किसान रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की बिजाई करने से पहले खेत में बचे फसल अवशेषों को जला देते हैं।
विज्ञापन

ऐसा करने से वायु प्रदूषण के साथ भूमि के पोषण तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सैटेलाइट से ऐसा करने वालों पर नजर रखी जाती है। पिछले खरीफ सीजन में सोनीपत जिले में आग लगाने की सैटेलाइट से 70 लोकेशन पकड़ी गई थी। 17 जगहों पर कृषि विभाग को फसल अवशेष में आग लगाने के सबूत मिले थे। विभाग ने इस बार सोनीपत में आग लगाने की घटना को शून्य टारगेट पर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवशेष में आग लगाई तो दो साल एमएसपी पर नहीं बेच सकेंगे फसल
कृषि विभाग ने फैसला लिया है कि खरीफ सीजन में फसल अवशेषों को आग लगाने वाले किसानों को रेड लिस्ट में डाला जाएगा। इस लिस्ट में एंट्री होने के बाद संबंधित किसान दो साल तक मंडियों में एमएसपी पर अपनी फसलें सरकार को नहीं बेच पाएंगे। खरीफ सीजन में भले ही किसान बासमती धान खुले बाजार में बेचता है लेकिन गेहूं की फसल सरकार एमएसपी पर खरीदती है।


30 हजार रुपये तक लगेगा जुर्माना

फसल अवशेषों में आग लगाने से रोकने के लिए कृषि विभाग किसान पर जुर्माना भी लगाएगा। दो एकड़ भूमि तक फसल अवशेष जलाने वाले किसान पर पांच हजार जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अगर कोई किसान 5 एकड़ में फसल अवशेष जलाता है तो उसे 10 हजार रुपये तक का जुर्माना देना होगा। 5 एकड़ से अधिक भूमि में फसल अवशेष जलाने वाले किसान को 30 हजार रुपये जुर्माना भुगतना पड़ेगा।


फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह से सतर्क है। फसल अवशेषों में आग लगाने की घटनाओं को रोकने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। ग्रामस्तर पर कमेटियां गठित करके किसानों को जागरूक करने का काम शुरू किया जाएगा। -डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed