फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fewer seats in colleges, more students, there will be a fight for admission

मिशन एडमिशन : सीटें कम विद्यार्थी ज्यादा, दाखिले को लेकर रहेगी मारामारी

Sun, 28 May 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fewer seats in colleges, more students, there will be a fight for admission
फोटो 23- रेनू भाटिया, प्राचार्य, जीवीएम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। 12वीं कक्षा की सीढ़ी पार कर महाविद्यालय की दहलीज पर कदम रखने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को राहत देते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए इस बार मारामारी रह सकती है।
जिले में स्थित महाविद्यालयों में सीटें कम हैं, जबकि 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। ऐसे में विद्यार्थी शेड्यूल जारी होते ही महाविद्यालय, पाठ्यक्रम व निर्धारित सीटों के बारे में पता करने में जुट गए हैं। 5 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। 1 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 22 हजार से अधिक है। इनमें अधिक संख्या हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 16743 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जिसमें 13240 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। वहीं केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से 12वीं कक्षा में 9675 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से अधिकतर विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। ऐसे में करीब 22 हजार से अधिक विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं, जो अब महाविद्यालय की दहलीज पर कदम रखने को तैयार हैं। वहीं जिले के प्रमुख महाविद्यालयों की बात करें तो करीब 13 हजार सीटें हैं। हालांकि इस आंकड़े में कई निजी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय शामिल नहीं हैं। हालांकि कई निजी विश्वविद्यालयों में जिले के विद्यार्थी कम जाते हैं, जबकि दिल्ली व अन्य प्रदेशों से अधिक विद्यार्थी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 से 19 जून तक चलेगी। आवेदन के बाद महाविद्यालय 8 से 23 जून तक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। पहली मेरिट लिस्ट 1 जुलाई को जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 20 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। सीटें रिक्त रहने पर 21 जुलाई से ओपन काउंसिलिंग शुरू की जाएगी।

किस महाविद्यालय में कितनी सीटें
महाविद्यालय सीटें

हिंदू कन्या महाविद्यालय 1280
जीवीएम कन्या महाविद्यालय 1520
टीकाराम कन्या महाविद्यालय 1170

हिंदू महाविद्यालय 1020
छोटूराम आर्य महाविद्यालय (सीआरए) 1120
डीसीआरयूएसटी, मुरथल

1126
दर्श डिग्री कॉलेज, सैनीपुरा


320
ताऊ देवीलाल कन्या महाविद्यालय, मुरथल 560
राजकीय कन्या महाविद्यालय, सोनीपत 720
राजकीय महिला महाविद्यालय, मोहाना 240
कन्या महाविद्यालय, खरखौदा


860

राजकीय महाविद्यालय, पीपली


400

राजकीय महाविद्यालय, गोहाना


940

राजकीय महाविद्यालय, बड़ौता


400

राजकीय महाविद्यालय, बरोदा


160
जनता डिग्री कॉलेज, बुटाना


700

कुल




12536



उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 5 जून से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के सहयोग के लिए महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से कारगर कदम उठाए जाएंगे।

- रेनू भाटिया, प्राचार्य, जीवीएम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed