फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fetal sex test: Two arrested including private hospital employee, 40 thousand rupees recovered

भ्रूण लिंग जांच : निजी अस्पताल का कर्मी समेत दो गिरफ्तार, 40 हजार रुपये बरामद

Wed, 06 Oct 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fetal sex test: Two arrested including private hospital employee, 40 thousand rupees recovered
भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए पैसे लेने पर गिरफ्तार आरोपी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ। स? - फोटो : Sonipat
भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए पैसे लेने पर स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने निजी अस्पताल के कर्मी समेत दो लोगों को धर दबोचा। दोनों आरोपियों ने भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए एक महिला से 50 हजार रुपये मांगे थे। इसके बाद दोनों के बीच 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। आरोपी युवक से 15 हजार व पानीपत के गांव करहंस की महिला से 25 हजार रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद राई थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम को सूचना मिली थी कि बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल का तकनीशियन दीपक भ्रूण लिंग जांच कराने का काम करता है, जिसके बाद उन्होंने एक महिला को गांव कुमासपुर निवासी दीपक के पास भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए भेजा। इस दौरान दीपक ने उस महिला से भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए पहले 50 हजार रुपये मांगे। इसके बाद दोनों के बीच 40 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। दीपक ने पानीपत के करहंस गांव की रहने वाली मीना को बुला लिया। साथ ही दीपक ने महिला को बहालगढ़ चौक पर बुला लिया और वहां से बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद लेकर जाना था। महिला ने भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए दीपक को 40 हजार रुपये थमा दिए। इसके बाद दीपक ने 25 हजार रुपये मीना को भी दिए। इसके बाद स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की टीम ने आरोपी दीपक और मीना को मौके पर पकड़ लिया। कुमासपुर निवासी दीपक से 15 हजार रुपये व करहंस निवासी मीना से 25 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी मीना ने कुबूला है कि वह इससे पहले भी भ्रूण लिंग जांच करवा चुकी है।
विज्ञापन

वर्जन
भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए पैसे लेने पर दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। उनके खिलाफ राई थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आदर्श शर्मा, नोडल अधिकारी पीएनडीटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed