फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Festival of accidents: Nine lost their lives in accidents at different places

हादसों का त्योहार : अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में गई नौ की जान

Wed, 27 Mar 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Festival of accidents: Nine lost their lives in accidents at different places
सोनीपत/राई/गन्नौर/गोहाना। होली पर्व पर अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों से सड़क लाल हो गई। हादसों में नौ लोगों की जान चली गई और बच्ची व ऑटो चालक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। नेशनल हाईवे समेत, केजीपी, गोहाना हाईवे व अन्य स्थानों पर हादसे हुए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कूड़ा बीनकर लौट रही महिला व ऑटो पर सहायक की गई जान

नेशनल हाईवे-44 स्थित राई फ्लाईओवर पर ऑटो सड़क पर खड़े ट्रक में टकरा गया। इससे महिला व युवक की जान चली गई। गांव बेगा निवासी अमित ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह ऑटो चालक हैं। वह सोमवार शाम को अपने गांव के ही राकेश के साथ बीसवां मील में सवारी लेने आए थे। दहिया कॉलोनी निवासी सोना और उनके पड़ोस की रीना समेत तीन महिलाएं ऑटो में सवार हो गई। वह कूड़ा बीनकर लौट रही थी। जब ऑटो राई फ्लाईओवर पर पहुंचा तो आगे ट्रक खड़ा था। उसने कोई डिपर या संकेतक नहीं लगा रखा था। उसने ऑटो बचाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी वह ट्रक से टकरा गए। टक्कर लगने से सोना और राकेश तथा उसे चोट आई। वह राकेश और सोना लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सक ने राकेश और सोना को मृत घोषित कर दिया। अमित का आरोप है कि गलत पार्किंग करने की वजह से ट्रक के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




सड़क पार कर रहे गाड़ी चालक की हादसे में मौत

नेशनल हाईवे-44 पर जांटी कलां मोड़ के पास वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे गाड़ी चालक की मौत हो गई। मूलरूप से बिहार के दरभंगा निवासी लक्ष्मी साहनी फिलहान कुंडली के रेत स्टॉक पर गाड़ी चालक थे। वह कुंडली में किराए पर रहते थे। वह रात को स्टॉक पर गाड़ी छोड़कर पैदल कमरे पर जा रहे थे। जांटी मोड़ स्थित नेशनल हाईवे पर उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उनकी साली के बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामा का हालचाल जानने जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

नेशनल हाईवे-44 पर गांव नांगल खुर्द के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के जिला शामली के कैराना के गांव सुनेहटी निवासी अकबर ने बताया कि उनके बेटे अरशद (22) बाइक पर सवार होकर दिल्ली में उपचारधीन अपने मामा का हालचाल जानने जा रहे थे। नांगल खुर्द फ्लाइओवर पर अज्ञात वाहन ने उनके बेटे को चपेट में लेकर उनका सिर कुचल दिया। इसी दौरान वह दूसरे वाहन में मौके पर पहुंचे तो अपने बेटे को पड़ा देख अस्पताल ले गए। जहां उनके बेटे की मौत हो गई। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पंचर कैंटर का टायर बदल रहे चालक की मौत
नेशनल हाईवे-44 पर राई के पास पंचर कैंटर का टायर बदल रहे बिहार के जिला नालंदा के गांव सीता विगहा निवासी योगेंद्र चौहान (35) को दूसरे कैंटर ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। उनके भाई संजय चौहान ने मौके पर पहुंचकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।



केजीपी पर हादसे में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

केजीपी पर जाखौली टोल प्लाजा के पास हादसे में गांव सैंया खेड़ा निवासी राजीव की मौत हो गई और उनका चचेरा भाई जोगेंद्र घायल हो गया। वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा से ट्रैक्टर खरीद कर वापस गांव लौट रहे थे। रविवार रात को वह केजीपी पर जाखौली टोल प्लाजा से करीब पांच किलोमीटर पहले लघुशंका के लिए रुक गए। वह ट्रैक्टर की आड़ में लघुशंका करने लगे। इसी दौरान ट्रक ने उनको सीधी टक्कर मार दी। ज्यादा चोट लगने के कारण राजीव बेहोश हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। चचेरे भाई जोगेंद्र ने राहगीरों की मदद से राजीव को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया। वह उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। जहां राजीव की मौत हो गई, जोगेंद्र को उपचार दिया गया। उधर, सैंया खेड़ा में होली पर्व नहीं मनाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि आठ साल पहले राजीव के पिता प्रताप का भी निधन हो गया था। अब राजीव के घर में दो बेटे हैं। घर में होली के दिन मातम छा गया है। गांव सैंया खेड़ा में सोमवार को किसी ने होली पर्व नहीं मनाया। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार दोपहर बाद किया गया है।



थार गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटी घायल

गोहाना-सोनीपत मार्ग पर गांव मोहाना फ्लाईओवर के पास थार गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई और उनकी बेटी घायल हो गई। मूलरूप रोहतक के गांव आसन फिलहाल सोनीपत के हनुमान नगर निवासी सोनू हुड्डा ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि होली के दिन उनकी पत्नी मुकेश व 11 वर्षीय बेटी वेनिका स्कूटी पर पैतृक गांव गई थी। वहां से लौटते समय उनकी पत्नी अपने मायके गांव लाठ-जौली चली गई। जब मां-बेटी वहां से सोनीपत आ रही थी तो मोहाना रेलवे फ्लाईओवर पर थार गाड़ी चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे बेटी दूर जा गिरी और पत्नी मुकेश को थार गाड़ी ने कुचल दिया। चालक दीपक दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया। जहां चिकित्सक ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



हादसे में गाड़ी चालक की मौत

गन्नौर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 स्थित हलदाना बॉर्डर के पास हादसे में गाड़ी चालक की मौत हो गई। पीतमपुरा, दिल्ली निवासी जगप्रीत सिंह ने बताया कि वह डीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी में प्रबंधक है। उनकी कंपनी में उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के गांव गायघाट निवासी अमरदीप गाड़ी चालक थे। वह 24 मार्च को अपनी गाड़ी में लुधियाना से माल लोड कर दिल्ली आ रहे था। ट्रक में विशाल निवासी छपिया, जिला गोंडा बतौर क्लीनर मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि गाड़ी का हलदाना चौकी के पास एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक गाड़ी के चालक ने सड़क के बीच अपनी गाड़ी के अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण अमरदीप की गाड़ी पीछे से उसमें टकरा गई। पुलिस व राहगीरों ने उन्हें निकालकर इलाज के लिए सोनीपत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां अमरदीप को मृत घोषित कर दिया। हादसे में क्लीनर बाल-बाल बच गए।




हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत

गोहाना-महम रोड पर बुजुर्ग महिला को बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। सेक्टर-7 निवासी लोकेश उर्फ राजू ने बताया कि उनकी मां शीला रानी शाम को विश्वकर्मा कॉलोनी में पूजा करने के लिए जाती थी। वह सोमवार शाम को भी पूजा के लिए मंदिर में गई थी। जब वापस लौट रही थी तो रास्ते में डीजे लादकर ले जा रहे बोलेरो गाड़ी चालक ने उनकी मां को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed