{"_id":"0ac8e0f1344856322b18141796d25aaf","slug":"fertilizer-shortage-farmers-planted-raging-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद किल्लत पर भड़के किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद किल्लत पर भड़के किसानों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरिया की किल्लत से परेशान किसान मंगलवार को नई अनाज मंडी के बाईपास और बरोदा रोड स्थित रेलवे फाटक के नजदीक पहुंचे और यूरिया देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
कृषि विभाग के एसडीओ और गोहाना शहरी थाना के प्रभारी को जाम की सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
शहर की पुरानी अनाज मंडी में स्थित दी गोहाना सहकारी प्रसाधन समिति कार्यालय पर मंगलवार को भी किसानों को खाद नहीं मिली। बार-बार खाद नहीं मिलने से आजिज किसानों ने नई अनाज मंडी बाइपास के समीप व बरोदा रोड़ रेलवे फाटक पर रेलवे विभाग के लोहें के सामान को रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
किसान जयभगवान, पाले सिंह, संदीप, सचिन, भारत, वीरेंद्र, रामकुमार, पालेराम, संजय, ओम सिंह, विनोद ने कहा कि पिछले चार दिन से चक्क्र काटने के बाद भी उनके हाथ यूरिया खाद से खाली है उनको एक भी बैग यूरिया खाद का नही मिला है। यूरिया नही मिलने के कारण आए दिन गेंहू की फसल में नुकसान हो रहा है ऐसे में वह मारे-मारे फिर रहे है। जाम की सूचना मिलने के बाद शहरी थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार व कृषि विभाग के एसडीएओ डा. राजेंद्र प्रसाद मेहरा किसानों के बीच पहुंचे। किसानों को आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि यूरिया खाद उन्हें दिलवाया जाएगा। बरोदा मार्ग व नई अनाज मंडी के बाइपास पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम खुलवाने के बाद अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में सभी किसानों को दो-दो कट्टे यूरिया के वितरित करवाए।
विज्ञापन