{"_id":"67fe5a2a61c91ff5bd0e30e3","slug":"fertilizer-and-seed-sellers-will-have-to-keep-qr-codes-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135255-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खाद-बीज विक्रेताओं को रखने होंगे क्यूआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खाद-बीज विक्रेताओं को रखने होंगे क्यूआर कोड
Tue, 15 Apr 2025 06:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 15 Apr 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। खाद, बीज और कीटनाशक के लाइसेंसधारी दुकानदारों को अब कृषि विभाग ने स्पेशल क्यूआर कोड रखना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही लाइसेंसधारकों को 30 अप्रैल तक अपने सभी लाइसेंस को अपग्रेड करवाना होगा। ऐसा न करने वाले लाइसेंसधारकों को मई से खाद, बीज और कीटनाशक आदि खरीदने और बेचने में परेशानी होगी।
खाद, बीज व कीटनाशक की बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने व उसे पूरी तरह से हाईटेक बनाने के उद्देश्य से क्यूआर कोड जारी करने का फैसला किया गया है। इसके तहत प्रत्येक लाइसेंसधारक को एक स्पेशल क्यूआर कोड जारी किया जाएगा। भविष्य में रैक से खाद या कंपनी से कीटनाशक और बीज प्राप्त करने के लिए क्यूआर कोड होना जरूरी है। सोनीपत जिले में खाद, बीज और कीटनाशक के लाइसेंसधारकों को निर्देश जारी किए गए है कि वह अपने लाइसेंस को अपग्रेड करवाएं। जिले में बीज के 681 लाइसेंसधारक हैं, जबकि खाद के लाइसेंसधारकों की संख्या 795 और कीटनाशक दवा के दुकानदारों की संख्या 851 है। कृषि विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार करीब 50 फीसदी लाइसेंसधारकों का लाइसेंस क्यूआर कोड के साथ अपडेट कर दिया गया है। अन्य को 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
दुकान के बाहर लगाना होगा क्यूआर कोड
लाइसेंस का क्यूआर कोड जारी होने के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ आम आदमी के लिए भी लाइसेंस से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त करना आसान होगा। कई बार लाइसेंसधारकों की जांच के लिए अधिकारी छापे डालते हैं। उन्हें विक्रेता की पूरी जानकारी प्राप्त करने में समय लगता है। अब दुकान पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करते ही लाइसेंस से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। ऐसे में अगर किसी अन्य के नाम पर लाइसेंस लेकर कोई खाद, बीज या कीटनाशक बेच रहा होगा तो उस पर कार्रवाई करना आसान होगा। दुकान का लाइसेंस रद्द होने की स्थिति में इसकी जानकारी भी क्यूआर कोड से प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
खाद, कीटनाशक और बीज लाइसेंसधारकों के लाइसेंस अपग्रेड किए जा रहे हैं। लाइसेंसधारक को स्पेशल क्यूआर कोड जारी किया जा रहा है। क्यूआर कोड के माध्यम से वह पोर्टल पर अपनी खाद, बीज व कीटनाशक की डिमांड दर्ज करा सकता है। -डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।