फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Female wrestlers from Sonipat and Jind will sweat on foreign soil

Sonipat News: सोनीपत और जींद की महिला पहलवान विदेशी धरती पर बहाएंगी पसीना

Mon, 29 Jan 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Female wrestlers from Sonipat and Jind will sweat on foreign soil
सरिता मोर। स्रोत : सोशल मीडिया
सोनीपत। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत सोनीपत व जींद की महिला पहलवान विदेश में अभ्यास करने जाएंगी। सोनीपत के गांव बरोदा की सरिता मोर अमेरिका व जींद के गांव निडानी की अंशु मलिक जापान में अभ्यास करेंगी। दोनों पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए अनुरोध किया था। पहलवानों के प्रशिक्षण का पूरा खर्च खेल मंत्रालय उठाएगा।
विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) और मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत दो पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने की अनुमति दी है। अर्जुन अवार्डी पहलवान सरिता मोर अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राज्य ओलंपिक प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास को जाएंगी। वह 5 फरवरी को रवाना होंगी और 25 फरवरी तक अभ्यास करेंगी। इसका पूरा खर्च टॉप्स के तहत वहन किया जाएगा। सरिता मोर ने 12 साल की उम्र में चौधरी भरत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स स्कूल, निडानी में कुश्ती का अभ्यास शुरू किया था। उनके पिता ने भी उसे कुश्ती में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। इसका परिणाम है कि आज वह सफल कुश्ती खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह अपने भार वर्ग में विश्व नंबर 1 रैंकिंग तक पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


वहीं पहलवान अंशु मलिक जापान के कनागावा के योकोहामा में निप्पॉन स्पोर्ट्स साइंस यूनिवर्सिटी (एनएसएसयू) में प्रशिक्षण लेंगी। यह प्रशिक्षण केंद्र जापान के कई शीर्ष पहलवानों को तैयार करने के लिए जाना जाता है। अर्जुन अवाॅर्डी अंशु लगातार बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिविर के अभाव में विदेश में कर सकेंगी बेहतर तैयारी :

कुश्ती में विवाद के बीच पहलवानों का राष्ट्रीय शिविर नहीं लग पा रहा है। ऐसे में दोनों पहलवान विदेश में अभ्यास कर बेहतर तैयारी कर सकेंगी। दोनों पहलवान देश की नामचीन पहलवानों में शामिल हैं। उनसे निरंतर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

 सरिता मोर। स्रोत : सोशल मीडिया

सरिता मोर। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed