{"_id":"6a8ef63daaf8aa5b650ab20e","slug":"female-students-were-informed-about-employment-opportunities-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159451-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छात्राओं को रोजगार के अवसरों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छात्राओं को रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
Wed, 26 Aug 2026 07:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो : टीकाराम कन्या महाविद्यालय में कार्यशाला के दौरान छात्राओं को जानकारी देते हुए वक्ता। स्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में कौशल आधारित कार्यक्रमों एवं कॅरिअर उन्मुख पाठ्यक्रमों को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. डॉ. ऊषा दहिया ने छात्राओं को कौशल आधारित कार्यक्रमों का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में छात्राओं को अंग्रेजी बोलचाल, पाइथन, एडवांस्ड एक्सेल तथा टेली विद जीएसटी जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के महत्व, कार्यक्षेत्र और व्यावहारिक उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक एवं व्यावसायिक कौशल भी आवश्यक हैं। ऐसे कौशल विद्यार्थियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होते हैं। टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने भी छात्राओं को व्यवहारिक एवं व्यवसायिक कौशलों के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में संयोजक डॉ. मोनिका और सह-संयोजक डॉ. आशा उपस्थित रहीं। संवाद