फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Female erickshaw driver scuffles with home guard in Sonipat, Accused of tearing uniform

Sonipat: महिला ई-रिक्शा चालक ने होमगार्ड से की हाथापाई; वर्दी फाड़ने का आरोप, चेहरे पर मारे नाखून

Mon, 01 Jan 2024 12:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 01 Jan 2024 12:13 PM IST
सार

होमगार्ड का आरोप है कि महिला ने उनके चेहरे पर नाखून मार दिया। जिससे खून बहने लगा। आरोप है कि महिला ने उन्हें मारने की धमकी दी और छेडख़ानी मामले में फंसाने को कहा। होमगार्ड जवान ने अस्पताल में मेडिकल कराने के साथ ही मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

विज्ञापन
Female erickshaw driver scuffles with home guard in Sonipat, Accused of tearing uniform
सिविल लाइन थाना सोनीपत - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में मामा-भांजा चौक पर तैनात ट्रैफिक होमगार्ड ने एक महिला ई-रिक्शा चालक पर हमला करने व वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि महिला चौक पर ई-रिक्शा खड़ी कर सवारी उतार रही थी। इस पर एक दुकानदार ने उसे ई-रिक्शा आगे करने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगी। बाद में पुलिस वहां पहुंची तो महिला ने हाथापाई कर दी। होमगार्ड जवान ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सिटी ट्रैफिक में नियुक्त होमगार्ड जवान मोनू ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनकी ड्यूटी मामा-भांजा चौक के पास लगी थी। इसी बीच एक दुकानदार कपिल ने उन्हें जानकारी दी कि ई-रिक्शा चलाने वाली महिला उनके साथ गाली-गलौज कर रही है। कपिल ने बताया कि महिला चौक पर ई-रिक्शा रोककर सवारी उतार रही थी। उन्होंने ई-रिक्शा को आगे करने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगी।
विज्ञापन


उन्होंने जाकर महिला को ई-रिक्शा हटाने को कहा तो वह उनके साथ भी गाली-गलौज करने लगी। जिस पर जवान ने डायल-112 पर सूचना देने के साथ ही थाना प्रभारी को भी अवगत कराया। इस पर महिला ने उनसे हाथापाई कर दी। उनकी वर्दी फाड़ दी। महिला चालक ने धमकी दी कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड का आरोप है कि महिला ने उनके चेहरे पर नाखून मार दिया। जिससे खून बहने लगा। आरोप है कि महिला ने उन्हें मारने की धमकी दी और छेडख़ानी मामले में फंसाने को कहा। होमगार्ड जवान ने अस्पताल में मेडिकल कराने के साथ ही मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed