फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Federation Cup: Haryana wrestlers dominated on the first day

फेडरेशन कप : पहले दिन छाए रहे हरियाणा के पहलवान

Sat, 08 Mar 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Federation Cup: Haryana wrestlers dominated on the first day
फोटो 43- सीनियर फेडरेशन कप के कुश्ती मुकाबले में पहलवानों के हाथ मिलवाते अ​धिकारी। स्रोत : प्र​
सोनीपत। सीनियर फेडरेशन कप-2025 का शनिवार को शानदार आगाज किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न भारवर्ग में हरियाणा के पहलवान छाए रहे। यह प्रतियोगिता पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित की जा रही हैं। जिसमें फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन व महिला कुश्ती की प्रतियोगिताएं खेली जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन फ्रीस्टाइल में सभी 10 भार श्रेणियों और महिला कुश्ती में पांच भार श्रेणियों के मुकाबले पूरे हो चुके हैं। जबकि शेष भार वर्गों में शेष मुकाबलों के साथ ही ग्रीको-रोमन कुश्ती के सभी 10 भार वर्गों में मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

फ्री स्टाइल वर्ग के परिणाम
57 किलोग्राम भारवर्ग : दिल्ली के अंकुश ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के शुभम हरि ने रजत, हरियाणा के सुमित मलिक व राजस्थान के विकास वैष्णवी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

65 किलोग्राम भारवर्ग : हरियाणा के सुजीत ने स्वर्ण, दिल्ली के रिंकू ने रजत, महाराष्ट्र के मनीष, अनिल बांगर व उत्तर प्रदेश के सचिन भाटी ने कांस्य पदक जीता।
74 किलोग्राम भारवर्ग : हिमाचल प्रदेश के नवीन कुमार ने स्वर्ण, हरियाणा के विकास कुमार रजत, दिल्ली के यश व चंडीगढ़ के आकाश ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
86 किलोग्राम भारवर्ग : हरियाणा के सागर जागलान ने स्वर्ण, दिल्ली के आशीष ने रजत, उत्तर प्रदेश के निशांत गुर्जर व महाराष्ट्र के अर्जुन ने कांस्य पदक जीता।
61 किलोग्राम भारवर्ग : हरियाणा के उदित ने स्वर्ण, राजस्थान के अनुज कुमार वैष्णवी ने रजत, मध्य प्रदेश के ललित कौशल व दिल्ली के निखिल ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
79 किलोग्राम भारवर्ग : हरियाणा के सूरज ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के मोहित कुमार ने रजत, गुजरात के अभिषेक व दिल्ली के सन्नी राणा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
70 किलोग्राम भारवर्ग : हरियाणा के विशाल कालीरमन ने स्वर्ण, दिल्ली के सागर ने रजत, तेलंगाना के एन. नीलेश सिंह व उत्तराखंड के सागर ने कांस्य पदक जीता।
97 किलोग्राम भारवर्ग : हरियाणा के साहिल जागलान ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के सौरभ ने रजत, कर्नाटक के बसवराज पाटिल व उत्तर प्रदेश के अभिषेक नागर ने कांस्य पदक जीता।
125 किलोग्राम भारवर्ग : पंजाब के जसपूरन सिंह ने स्वर्ण, दिल्ली के रौनक ने रजत, उत्तर प्रदेश के मयंक तोमर व हरियाणा के अनिरुद्ध कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
92 किग्रा भारवर्ग : पंजाब के संदीप सिंह ने स्वर्ण, हरियाणा के आर्यन ने रजत, महाराष्ट्र के सुशांत व दिल्ली के अभिषेक मनन ने कांस्य पदक जीता।

महिला कुश्ती :
50 किलोग्राम : हरियाणा की अंकुश ने स्वर्ण, राजस्थान की आरती गुर्जर ने रजत, उत्तर प्रदेश की नीलम व गुजरात की रकाबेन दिलीपभाई गोहिल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
55 किग्रा भारवर्ग : हरियाणा की निशु ने स्वर्ण, दिल्ली की गायत्री ने रजत, मध्य प्रदेश की छाया पटेल व पंजाब की सम्मन प्रीत कौर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

59 किलोग्राम भारवर्ग : राजस्थान की सोनिया ने स्वर्ण, हरियाणा की मुस्कान ने रजत, उत्तर प्रदेश की दीक्षा तोमर ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
62 किग्रा भारवर्ग : उत्तर प्रदेश की स्वतंत्रता यादव ने स्वर्ण, हरियाणा की काजल ने रजत, पंजाब की सपना कुमारी व महाराष्ट्र की वैष्णवी दिलीप पाटिल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
68 किलो भार : हरियाणा की महदी लाठर ने स्वर्ण, दिल्ली की मानसी भड़ाना ने रजत, महाराष्ट्र की वेदांत व चंडीगढ़ की अंजलि ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed