फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fearless snatching in Sonipat, Women are being targeted, youth riding bikes are carrying out crimes

सोनीपत में बेखौफ झपटमार: महिलाओं को बनाया जा रहा निशाना, बाइक सवार युवक दे रहे वारदातों को अंजाम

Wed, 17 Apr 2024 11:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 17 Apr 2024 11:59 AM IST
सार

सोनीपत में बेखौफ झपटमार सड़कों पर खुले में घुम रहे हैं। बदमाशों अधिकतर महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। इन वारदातों को लगातार बाइक सवार निशाना बना रहे हैं। पुलिस झपटमारों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन
Fearless snatching in Sonipat, Women are being targeted, youth riding bikes are carrying out crimes
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में बेखौफ झपटमारों ने बिहारी मार्केट व सेक्टर-15 में 12 घंटे के अंतराल में महिला व युवक की चेन झपट ली। बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला के पति व युवक के बयान पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस झपटमारों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन


सेक्टर-12 निवासी सुदेश कुमार सिन्हा ने सेक्टर-12 पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी अर्चना सिन्हा के साथ मंगलवार रात आठ बजे घर से सेक्टर-15 की बिहारी मार्केट सब्जी खरीदने गए थे। जब वह ट्रैक्टर वाले से सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। एक युवक ने चेहरे पर हेलमेट लगा रखा था। तभी पीछे बैठे युवक ने उनकी पत्नी की गली से सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार भाग निकले। जिस पर उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने देर रात जांच के बाद झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


घूमने निकले सीए के गले से चेन झपटी
सेक्टर-12 निवासी गौरव आर्य ने बताया कि वह दिल्ली में सीए की जॉब करते हैं। वह बुधवार सुबह घर से घूमने के लिए निकले थे। घूमने के बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह अपने घर आ रहे थे तो बिहारी मार्केट से निकलकर सेक्टर-15 में पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था और पीछे बैठे युवक ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। दोनों वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। उन्होंने मामले से सेक्टर-27 थाना पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed