{"_id":"64e509983982b35bba0db494","slug":"fathers-killer-accused-of-threatening-to-kill-by-sending-letter-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4914-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पिता के हत्यारोपी पर पत्र भेजकर मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पिता के हत्यारोपी पर पत्र भेजकर मारने की धमकी देने का आरोप
Wed, 23 Aug 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव महमूदपुर के युवक ने पत्र भेजकर मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनके पिता के हत्यारोपी की तरफ से धमकी दिलवाई जा रही है। नीरज के पिता की पांच माह पहले गन्नौर क्षेत्र में हत्या की गई थी।
गांव महमूदपुर के नीरज ने डीसीपी को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता जगदेव को 26 फरवरी को गन्नौर के गांव दुभेटा में चोट मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप दिल्ली में गांव कुरैणी निवासी सराजूद्दीन पर है। नीरज का कहना है कि उसके बाद उनके पास धमकी भरे दो पत्र आए हैं। जिसमें धमकी दी गई कि किसी ने उनके खिलाफ गवाही दी तो उसकी भी हत्या कर दी जाएगी। चुपचाप अपने बच्चों को पाल लो। नीरज का आरोप है कि अब धमकी सराजूद्दीन के परिवार से मोनू और राजद्दीन की तरफ दी जा रही है। आरोपी उन पर केस को वापस लेने का भी दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद