फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Father had thrown the body of the newborn in the plot after death, arrested

Sonipat News: मौत होने पर पिता ने प्लॉट में फेंका था नवजात का शव, गिरफ्तार

Tue, 14 Mar 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Father had thrown the body of the newborn in the plot after death, arrested
राई। प्लॉट से मिले नवजात का शव उसके पिता ने ही फेंका था। पुलिस ने आोरपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से बिहार के जिला गया फिलहाल लिवासपुर निवासी आदित्य है। आरोपी की पत्नी ने घर में ही मृत बच्चे को जन्म दिया था। उसी रात को उसके पति ने शव को प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। उसे जमानत मिल गई ।
विज्ञापन

गांव लिवासपुर निवासी सागर ने 17 जनवरी को बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह शाम को घूमने के लिए राठधना रोड की तरफ गया था। उसे गोल्डन प्लस फैक्टरी के सामने प्लॉट में कुछ बच्चे खड़े दिखाई दिए। वह उनके पास गया तो वहां पर लाल कपड़े में लिपटा नवजात शिशु पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया था। सूचना के बाद जांच अधिकारी नरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादंसं की धारा 318 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। हालांकि कोई सुबूत हाथ नहीं लगा था। अब पुलिस को सूचना मिली कि लिवासपुर में किराये पर रहने वाले आदित्य की पत्नी गर्भवती थी। हालांकि उनके बच्चे के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर आदित्य से पूछताछ की तो उसने बताया कि रात में उसकी पत्नी ने घर में ही मृत बच्चे को जन्म दिया था। रात अधिक होने के कारण वह उसे खाली प्लॉट में डाल आया था। नवजात के शरीर की कोई सफाई नहीं की गई थी। उसकी गर्भनाल तक नहीं कटी थी। साथ ही उसके शरीर पर कोई टैग तक नहीं लगा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

गांव लिवासपुर के पास नवजात का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने जांच करते हुए कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि डिलिवरी के दौरान उनके बच्चे की मौत हो गई थी। वह रात को ही उसे सुनसान स्थान पर छोड़ आया था। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed