फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Father died 25 years ago, mother raised him

Sonipat News: 25 साल पहले पिता की हुई थी मौत, मां ने पाल पोसकर किया था बड़ा

Wed, 14 Feb 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Father died 25 years ago, mother raised him
गोहाना में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हेड कांस्टेबल प्रमोद को सम्मानित करते रामचंद्र जांगड
रोहतक, गोहाना। मोहाना थाने में तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद का जीवन बड़ा संघर्ष भरा रहा। करीब 25 साल पहले प्रमोद के पिता जिले सिंह की मौत हो गई थी। उस वक्त प्रमोद महज 10 साल के थे। मां राजवती ने प्रमोद और उसके बड़े भाई बलराज को पाल पोसकर बड़ा किया। बलराज इस समय सेना में है, जबकि प्रमोद हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल था।
विज्ञापन

रोहतक के गांव जसिया निवासी हेड कांस्टेबल प्रमोद (35) की सोमवार की रात 11 बजे मोहाना थाने से ड्यूटी कर घर लौटते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रमोद का शव गांव रूखी में एक दुकान के पास मिला था। प्रमोद की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। गांव के सरपंच ओमप्रकाश हुड्डा ने बताया कि प्रमोद बेहद मिलनसार था। जब भी ड्यूटी के बाद गांव आता तो चौपाल में जरूर आता था। गांव के विकास कार्यों में रुचि रखता था। उसकी हत्या का किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के तीन बजे भाई बलराज लेह से घर पहुंचेगा। तब प्रमोद का कन्हेली रोड स्थित ठाकुर पाने के श्मशान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद सिविल अस्पताल गोहाना में रखवाया गया है।
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
प्रमोद की मौत के बाद से पत्नी ज्योति और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रमोद की हत्या से उसके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। प्रमोद का एक सात साल का बेटा रितिक और तीन साल की बेटी जन्नत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर प्रमोद को किया गया था सम्मानित
हेड कांस्टेबल प्रमोद को इसी साल गोहाना के धींगड़ा स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया था। प्रमोद हरियाणा पुलिस में 2008 के बैच में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। उसने भिवानी, कुंडली व मोहाना थाना में सेवाएं दी थीं। मौजूदा समय में वह दंगारोधक गोल्फ कंपनी में तैनात था।


2020 में सिपाही और एसपीओ कप्तान की हुई थी हत्या
गोहाना के बरोदा थाना क्षेत्र में 30 जून, 2020 को सिपाही रविंद्र और एसपीओ कप्तान की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त दोनों रात की गश्त ड्यूटी पर थे। हमलावरों ने बुटाना चौकी से 500 मीटर दूर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात के दिन ही हमलावरों का सुराग लगा दिया था। हेड कांस्टेबल की हत्या से वह घटना भी लोगों के जेहन में उभर आई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed