{"_id":"62815c79fa7b6326413d17d2","slug":"father-arrested-for-killing-innocent-daughter-was-brutally-beaten-by-tying-a-peg-sonipat-news-rtk6467553187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बेटी के कत्ल का आरोपी पिता गिरफ्तार, खूंटी से बांधकर बेरहमी पीटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बेटी के कत्ल का आरोपी पिता गिरफ्तार, खूंटी से बांधकर बेरहमी पीटा था
विज्ञापन
गन्नौर थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जगन्ना। संवाद
- फोटो : Sonipat
गांव बजाना खुर्द में मासूम बेटी की डंडे से पीटकर हत्या करने के आरोपी पिता जगन्ना उर्फ जयभगवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कुबूल किया है कि उसने मुर्गी को दाना न डालने की वजह से गुस्से में आकर बेटी तमन्ना को बांधकर उसकी पिटाई कर दी। उसने प्लास से भी बेटी को जख्मी किया था। पुलिस आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
शनिवार को जगन्ना उर्फ जय भगवान घर से बाहर गया हुआ था। उसकी आठ वर्षीय बेटी तमन्ना व उसके दो भाई-बहन घर पर मौजूद थे। जय भगवान घर से मुर्गी पालन करता है। बाहर जाते हुए बेटी तमन्ना को मुर्गियों को दाना-पानी डालने के लिए कहा था, लेकिन तमन्ना खेल-खेल में भूल गई। जब जय भगवान लौटा तो उसे पता चला कि तमन्ना ने मुर्गियों को दाना-पानी नहीं दिया तो उसके बेटी की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। पड़ोसी उसे बचाने आए तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में पड़ोसी कपिल के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। उसने बताया था कि वह जगन्ना के घर के पीछे प्लॉट में लघुशंका को आया तो उसने बच्ची की चीख सुनी थी। उसने घर में झांककर देखा तो जगन्ना उसे पीट रहा था। वह उसे बचाने अन्य के साथ उसके घर गया तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। खुबडू चौकी प्रभारी मनजीत की टीम ने आरोपी जगन्ना उर्फ जय भगवान को रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। उससे पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा व प्लास बरामद कर लिया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
प्लास से उसकी उंगलियों व दूसरे हिस्सों को नुकसान पहुंचाया
आरोपी ने पुलिस को बताया था कि मुर्गियों को दाना-पानी नहीं दिए जाने के चलते वह तमन्ना से नाराज था। उसने तमन्ना के हाथ-पैर रस्सी से बांध कर खूंटी से बांध दिया। उसके बाद डंडे व प्लास से बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। पहले प्लास से उसकी उंगलियों व दूसरे हिस्सों को नुकसान पहुंचाया और उसके बाद उसकी डंडे से पिटाई कर दी। पड़ोसियों के आने के बाद वह बेटी को कमरे में छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों और परिवार के दूसरे सदस्यों ने किया अंतिम संस्कार
पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद तमन्ना का शव ग्रामीणों को सौंप दिया। तमन्ना का शव गांव में पहुंचा तो गांव में मातम पसर गया। मासूम तमन्ना का शव देखकर हर किसी की आंखें नम थीं। ग्रामीणों व जगन्ना के परिवार के दूसरे सदस्यों ने मिलकर तमन्ना के शव का अंतिम संस्कार किया।
मां की मौत व पिता जेल में, अब बच्चों की परवरिश की चिंता
जगन्ना की पत्नी का दो वर्ष पहले ही निधन हो गया था। वह मुर्गी पालन व दिहाड़ी मजदूरी कर बड़ी बेटी कोमल (13), तमन्ना (8) और बेटे वंश (6) का गुजारा चला रहा था। वह शराब पीने का आदी है। बच्चे गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। तमन्ना दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। अब तमन्ना की हत्या के बाद उनका पिता भी सलाखों के पीछे पहुंच चुका है। फिलहाल तमन्ना की बड़ी बहन व छोटा भाई वंश अब जगन्ना के चचेरे भाई महाबीर के पास रह रहे हैं। वहीं जगन्ना का बड़ा भाई उनसे दूर गोहाना में रह रहा है। ऐसे में अब बच्चों के भविष्य की चिंता है।
वर्जन
गांव बजाना खुर्द में बेटी की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने मुर्गियों को दाना-पानी नहीं देने पर बेटी की हत्या की वारदात कुबूली है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर धीरज कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर