फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Father arrested for helping son accused of shooting

Sonipat News: गोली मारने के आरोपी बेटे की मदद करने पर पिता गिरफ्तार

Sun, 01 Feb 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Father arrested for helping son accused of shooting
सोनीपत। थाना राई की पुलिस ने रंजिश में गोली चलाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने आरोपी बेटे की मदद की है। फिलहाल पुलिस ने सुंदर को एक दिन के रिमांड पर लिया है। घटना 26 जनवरी की है। अभियोग के मुताबिक जठेड़ी निवासी अशोक उर्फ भूरा ट्रैक्टर पर खेत से लौट रहे थे। बाइक पर सवार विनोद उर्फ काला और उसके पीछे बैठे सुंदर के लड़के ने बाइक आगे अड़ा दी। सुंदर के लड़के ने पिस्तौल से फायर किया। गोली अशोक के सीने में बाई तरफ लगी। जान बचाने के लिए वह ट्रैक्टर से कूदकर भागा तो दोनों हमलावरों ने खेत पर लगे तारों से कूदते वक्त पकड़ लिया। हाथापाई करके अशोक गांव पहुंचकर एक मकान में छिप गया। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसआई नरेंद्र की टीम ने गोली चलाने के आरोपी के पिता सुंदर को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed