फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Father and son beaten in street dispute, also accused of knife attack

Sonipat News: गली के विवाद में बाप-बेटे को पीटा, चाकू से हमले का भी आरोप

Thu, 16 May 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 16 May 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Father and son beaten in street dispute, also accused of knife attack
गोहाना। गांव खानपुर कलां में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष से पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना गोहाना की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित कर्मबीर ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के रणबीर के साथ उनका गली को लेकर विवाद चला हुआ है। मंगलवार को वह बुआ के घर गांव कटवाल गए हुए थे। रणबीर ने फोन कर उनको गाली गलौज किया। बुधवार को वह खेत में काम निपटा कर बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। रास्ते में रणबीर के घर के बाहर उनका बेटा अंकुश खड़ा था। जब अंकुश को फोन पर गाली गलौज करने के बारे में बताया तो इस पर अंकुश ने झगड़ा शुरू कर दिया। अंकुश ने आवाज लगाकर अपने परिवार को बुला लिया।
विज्ञापन

रणबीर, उसकी पत्नी और अंकित ने डंडों से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि रणबीर ने उस पर चाकू से हमला किया था। शोर सुनकर उनके पिता भीम सिंह भी वहां आ गया। हमलावरों ने उनके पिता के साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों के एकत्रित होने के बाद हमलावर धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed