{"_id":"69ef87472e9419915b062971","slug":"fashion-department-students-given-farewell-sheetal-and-mansi-crowned-miss-farewell-sonipat-news-c-197-1-snp1014-153113-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैशन विभाग की छात्राओं को दी विदाई, शीतल व मानसी बनीं मिस फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैशन विभाग की छात्राओं को दी विदाई, शीतल व मानसी बनीं मिस फेयरवेल
Tue, 28 Apr 2026 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के फैशन टेक्नोलॉजी विभाग में विदाई समारोह। स्रोत : प्रवक्ता
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के फैशन टेक्नोलॉजी विभाग में बीटेक और बीवॉक अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए रंगारंग फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे जोश के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।
समारोह में आयोजित प्रतियोगिताओं के आधार पर बीटेक की शीतल और बी.वॉक की मानसी को मिस फेयरवेल चुना गया। इसके अलावा स्नेहा को मिस ब्यूटी क्वीन और आरती को मिस ऑल राउंडर का खिताब दिया गया।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष हुड्डा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और लक्ष्य के प्रति लगन से ही सफलता मिलती है। डॉ. हरेंद्र पाल ने भी छात्राओं का हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
डॉ. पूजा कुमारी ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया वहीं मैडम सोनिया ने भी जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. पूजा कुमारी और सुश्री सोनिया ने जज की भूमिका निभाई।
इस मौके पर डॉ. नीतू रानी, मुकेश, सांगरिका, अनीता, उर्मिला और अशोक सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बी.वॉक प्रथम और द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने किया, जबकि मंच संचालन यशिका और पलक ने संभाला। समारोह में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।