फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers will protest if CM 13 comes to Gohana : Ashok Lathwal

सीएम 13 को गोहाना आए तो विरोध करेंगे किसान : अशोक लठवाल

Mon, 11 Oct 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers will protest if CM 13 comes to Gohana : Ashok Lathwal
सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने की जानकारी देते अशोक लठवाल व अन्य। संवाद - फोटो : Sonipat
गोहाना। भाकियू के जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल ने कहा कि अगर 13 अक्तूबर को सीएम मनोहर लाल गोहाना में आए तो किसान उनका पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम करके लोगों को भड़काना चाहती है। इसी के चलते उन्होंने सीएम का विरोध करने का निर्णय लिया है। वह रविवार को गांव मुंडलाना में ब्लॉक अध्यक्ष संदीप उर्फ भगत सिंह व अन्य किसानों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी की ओर से 13 अक्तूबर को दादा गुरु खाक शाह महाराज के 390वें जन्मदिवस के अवसर पर भगवान वाल्मीकि का राज्यस्तरीय प्रकटोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। शहर में बरोदा रोड स्थित वाल्मीकि आश्रम में प्रस्तावित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचने के लिए सोसायटी ने सीएम मनोहर लाल को आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम का भाकियू नेताओं ने विरोध करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने वाल्मीकि समाज की अपील पर कार्यक्रम के समर्थन का निर्णय जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल पर छोड़ा था। अब रविवार को अशोक लठवाल ने गांव मुंडलाना में ही बैठक करके सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

अशोक लठवाल ने कहा कि उनका वाल्मीकि समाज से कोई द्वेष नहीं है। बल्कि भाजपा सरकार के खिलाफ काफी रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मंत्री व नेता अनाप-शनाप बयान देकर किसानों को आपस में लड़ाना चाहते हैं। इस सरकार से केवल किसान नहीं, बल्कि हर समाज व वर्ग के लोग दुखी हैं। विरोध को लेकर वह अब वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ बैठक नहीं करेंगे। उन्हें खुद ही सीएम के इस कार्यक्रम को आपसी सहयोग से रद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम का विरोध करने वाले किसान नहीं : दीपक
वाल्मीकि आश्रम में रविवार को वाल्मीकि समाज की भी बैठक हुई। बैठक में विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा कार्यक्रम को रद न करने का भी निर्णय लिया। भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी के अध्यक्ष दीपक आदित्य ने कहा कि यह धार्मिक कार्यक्रम है। इसको लेकर लगभग सभी तैयारियां हो चुकी हैं। यह कार्यक्रम रद नहीं होगा और जो इसका विरोध कर रहे हैं, वह किसान नहीं हैं। इस दौरान रामू रामपाल, जगबीर पांचाल, मोनू पांचाल, सुंदर कश्यप, अनिल चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed