फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers will not go to Delhi, will celebrate Independence Day celebrations at the picket site

किसान नहीं जाएंगे दिल्ली, धरनास्थल पर ही मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह

Sat, 14 Aug 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers will not go to Delhi, will celebrate Independence Day celebrations at the picket site
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैठक कर 15 अगस्त पर दिल्ली कूच नहीं करने का निर्णय लिया है। किसानों का कहना है कि वह कुंडली बॉर्डर पर ही स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाएंगे। साथ ही ओलंपिक में रजत पदक विजेता गांव नाहरी निवासी रवि दहिया के सम्मान कार्यक्रम में पहुंचने वाले भाजपा नेताओं का भी विरोध नहीं करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम हुई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसान नेताओं ने कहा कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि वह स्वतंत्रता दिवस को पूरी शालीनता के साथ धरनास्थलों पर ही मनाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली कूच नहीं किया जाएगा। किसानों ने तय किया कि वह कुंडली, टीकरी बॉर्डर व गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरनास्थलों पर ही तिरंगा फहराएंगे और देश के शहीदों को नमन करेंगे। इस दौरान किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता रवि आजाद ने कहा कि इस बात पर गहरा मंथन किया गया कि भाजपा के नेता अब खिलाड़ियों के स्वागत के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। वह उन खिलाड़ियों के गांव व घर पर जा रहे हैं, जो ओलंपिक में पदक जीतकर आए हैं। किसानों को सूचना मिली है कि 18 अगस्त को सीएम मनोहर लाल ओलंपिक में रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया के गांव में आएंगे। वह नाहरी में पहलवान रवि दहिया के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे हैं। किसान सीएम के इस कार्यक्रम का कोई विरोध नहीं करेंगे। मोर्चा का फैसला है कि सीएम या भाजपा का कोई भी मंत्री, विधायक या नेता यदि खिलाड़ियों के गांव में आता है तो उसका कोई विरोध नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की तिरंगा यात्रा का भी विरोध नहीं करने का निर्णय सही साबित हुआ। आजाद ने कहा कि भाजपा के नेता प्रदेश का माहौल बिगाड़ने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उनका मकसद किसानों को बदनाम करना है। किसान भी भाजपा की साजिश व रणनीति को अच्छी तरह से समझ चुके हैं। वह कोई ऐसा काम नही करेंगे, जिससे देश की शान तिरंगे व खिलाड़ियों पर राजनीति हो सके। भाजपा नेता केवल गांवों में घुसने के लिए तिरंगा व खिलाड़ियों के नाम का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed