{"_id":"66ca2014d487ef20490ed4b1","slug":"farmers-will-get-compensation-for-crop-damage-registration-till-31st-sonipat-news-c-197-1-snp1003-123444-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसानों को मिलेगा फसल खराब होने पर मुआवजा, पंजीकरण 31 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसानों को मिलेगा फसल खराब होने पर मुआवजा, पंजीकरण 31 तक
Sat, 24 Aug 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो 02. सोनीपत लघु सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अन्य अधिकार
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि फसल खराब होने पर उन्हीं किसानों को मुआवजा मिलेगा, जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण किया हुआ है। सभी किसान 31 अगस्त तक अपनी खरीफ फसलों का पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करवाएं।
उन्होंने कृषि व राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह गांवों में किसानों को पोर्टल पर फसल पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करें। इससे पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव वी. उमाशंकर ने शनिवार को वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में फसलों के सत्यापन के कार्य को 31 अगस्त तक पूरा करें। गिरदावरी का काम भी समय पर पूरा करते हुए इसे 05 सितंबर तक लॉक करना सुनिश्चित करें।
किसानों काे भी आह्वान किया कि यदि उन्हें गिरदावरी को लेकर कोई समस्या है तो इसकी शिकायत करें। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पटवारियों के अलावा गिरदावरी का कार्य कृषि उप-निदेशक के निर्देशन में अलग से किया जाएगा। वीसी के दौरान जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, कृषि विभाग से अनिल भी मौजूद रहे।