फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers who purchased more than 50 bags of fertilizer will be investigated.

Sonipat News: 50 से अधिक खाद बैग खरीदने वाले किसानों की होगी जांच

Mon, 06 Jul 2026 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Jul 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers who purchased more than 50 bags of fertilizer will be investigated.
सोनीपत। खरीफ सीजन के दौरान खाद की कालाबाजारी रोकने और सभी किसानों को समय पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने एक साथ 50 से अधिक बैग खाद खरीदने वाले किसानों की जांच शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

विभाग ने पिछले तीन माह के रिकॉर्ड का विश्लेषण कर करीब 2200 से 2300 किसानों की सूची तैयार की है, जिनकी वेरिफिकेशन की जाएगी। जिले में प्रत्येक माह लगभग 700 से 800 किसान निर्धारित सीमा से अधिक खाद खरीद रहे हैं। ऐसे मामलों में संबंधित किसानों के साथ-साथ खाद विक्रेताओं के रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या नियमों के उल्लंघन के तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खरीफ सीजन में जिले में यूरिया की खपत करीब 49 हजार मीट्रिक टन रहती है जबकि डीएपी की मांग भी लगातार बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए विभाग ने एक किसान के लिए प्रति माह 50 बैग खाद खरीदने की सीमा निर्धारित की हुई है ताकि जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके और जमाखोरी पर रोक लगाई जा सके।
कृषि विभाग की खाद वितरण प्रणाली को ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल से जोड़ा गया है। इसके माध्यम से किसानों की फसल और भूमि संबंधी जानकारी का सत्यापन किया जाता है जबकि बाॅयोमीट्रिक मशीनों के जरिए खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाता है। जांच के दौरान इन रिकॉर्डों का भौतिक स्टॉक से भी मिलान किया जाएगा।
विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए अब 60 प्रतिशत खाद की आपूर्ति पैक्स के माध्यम से करने का निर्णय लिया है जिससे किसानों को अपने गांवों के नजदीक ही खाद उपलब्ध हो सके। कृषि विभाग किसानों से आवश्यकता के अनुसार ही खाद खरीदने और उसका संतुलित उपयोग करने की अपील भी कर रहा है।



50 बैग से अधिक खाद खरीदने वाले किसानों की वेरिफिकेशन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खाद का उपयोग वास्तविक कृषि जरूरतों के अनुरूप हो रहा है या नहीं। विभाग कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की पहल में जुटा है।

- डॉ. राकेश हुड्डा, क्यूसीआई, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed