फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers were made aware about sustainable agriculture practices

Sonipat News: किसानों को स्थायी कृषि पद्धतियों पर किया जागरूक

Thu, 13 Mar 2025 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers were made aware about sustainable agriculture practices
फोटो 16- सोनीपत के गोहाना के गांव जौली में आयोजित जिलास्तरीय किसान गोष्ठी में किसानों को पौधे भ - फोटो : kathua
गोहाना। गांव जौली में रूट्स फाउंडेशन की ओर से फसल विविधीकरण एवं स्थायी कृषि पद्धतियों पर जिलास्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी का उद्देश्य टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार व किसानों की आय में वृद्धि करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र मेहरा ने फसल विविधीकरण एवं टिकाऊ कृषि प्रथाओं पर अनुभव साझा किए। उन्होंने किसानों को खेती संबंधी जानकारी देते हुए सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। धान की सीधी बिजाई करने वाले व बागवानी वाले किसानों को पौधे देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि भूमि परियोजना के तहत प्रदेश के चार जिलों जींद, फतेहाबाद, हिसार व सोनीपत के 120 गांवों में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

खरीफ मौसम में पहले ही करीब 36146 किसानों के साथ कार्य किया गया है। इससे उन्हें विभिन्न तरीकों से फसल अवशेषों का प्रबंधन करने में मदद मिली है। चंबल फर्टिलाइजर से महेंद्र गोरा ने बताया कि उनका लक्ष्य पर्यावरण की रक्षा के साथ किसानों की आजीविका में सुधार करना है। किसान गोष्ठी में एडीओ अजय मुद्गिल, बीएओ जिनेंद्र, सरपंच बलवान सिंह, फाउंडेशन से भूप सिंह, सुनील कुमार, साहिल शर्मा, मोहित व काफी किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed