फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers were hit from market to sky

Sonipat News: किसान पर मंडी से लेकर आसमान तक की पड़ी मार

Wed, 18 Oct 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers were hit from market to sky
खरखौदा अनाज मंडी में बूंदाबांदी के कारण भीगा धान सुखाने में जुटे मजदूर। संवाद
सोनीपत। निर्यातकों के धान नहीं खरीदने पर तीन दिन से मंडियों में भी धान की खरीद बंद है। जिले की मंडियों में करीब 73 हजार क्विंटल धान पड़ा होने से किसान परेशान हैं। सोमवार देर रात हुई बारिश ने उनकी मुसीबत और बढ़ा दी है। मंडियों में आसमान के नीचे खुले में पड़े धान में से करीब 25 हजार क्विंटल धान भीग गया है।
विज्ञापन

वहीं आढ़ती किसानों के पास फसल मंडी में नहीं लाने का मैसेज भेज रहे हैं। धान की खरीद नहीं होने पर खरखौदा मंडी में लगातार दूसरे दिन किसानों ने धरना दिया। गोहाना मंडी में किसानों ने खरीद शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिले में अब तक 1 लाख 17 हजार 987 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात हुई बारिश की वजह से धान भीग गया, इससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। मंगलवार को अनाज मंडियों में मजदूर धान की भीगी ढेरियों को फैलाकर सुखाते नजर आए। आढ़तियों की माने तो मौसम के मिजाज को देखते हुए खुले आसमान के नीचे पड़ी ढेरियों को तिरपाल से ढक दिया था, जिसकी वजह से धान भीगने से बच गया। हालांकि बारिश के कारण किसानों व आढ़ियों की परेशानी बढ़ रही है। किसान फसलों की कटाई व कढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं मंडी में पड़े धान की फसल में नमी की वजह से खराब होने का भय है। किसानों का कहना है कि नमी ज्यादा समय तक रही तो धान काला पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की खरीद न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी
गोहाना। धान की खरीद न होने पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल के नेतृत्व में किसान व मजदूर अनाज मंडी में जुटे और सरकार को चेतावनी दी कि यदि धान की खरीद सही दाम पर नहीं हुई तो वे बुधवार सुबह सड़कों पर उतरेंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
किसानों ने दिया धरना, एसडीएम नहीं पहुंचीं तो जाम लगाने की कोशिश की
खरखौदा। भारतीय किसान नौजवान यूनियन के बैनर तले मंगलवार को अनाज मंडी के गेट पर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इसके बाद उन्होंने एसडीएम के मौके पर नहीं पहुंचने पर रोहतक मार्ग जाम करने की कोशिश की, लेकिन थाना प्रभारी सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। कुछ देर बार पहुंचीं एसडीएम डाॅ. अनमोल ने किसानों को आश्वासन दिया कि धान की खरीद करवाने के लिए हैफेड से बात की जाएगी। इस दौरान किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, मंडी प्रधान नरेश दहिया, राज सिंह दहिया, देशपाल रोहणा व बलवान नंबरदार मौजूद रहे।
सरकार की नीतियों की वजह से ही मंडियों में धान की खरीद बंद
गन्नौर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से मंडियों में धान की खरीद बंद है। मंडियों में धान की खरीद मिल करती है। धान खरीदने वाली मिलों से निर्यातक चावल लेकर उसका विदेशों में निर्यात करते हैं। केंद्र सरकार ने आगामी सूचना तक चावल का न्यूनतम निर्यात मूल्य 1200 डालर प्रति टन बनाए रखने का फैसला लिया है। ऐसे में निर्यातकों ने मिलों से चावल लेने से हाथ खींच लिए तो मिलों ने धान खरीदना बंद कर दिया है। कुलदीप शर्मा मंगलवार को नई अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान फूड ग्रेन एसोसिएशन के प्रधान राजेश जैन, मुकेश जैन, सतप्रकाश शर्मा, हरिप्रकाश जिंदल, विनोद शर्मा, मनीष बंसल, सुरेश बत्रा, नीरज त्यागी रहे अनिल कौशिक मौजूद रहे।

किसानों को गेट पास दिए जा रहे है। वहीं मंडी में फसल के रखरखाव की जिम्मेदारी आढ़तियों व व्यापारियों की है। पूरे हरियाणा में धान की फसल की खरीद बंद है। जैसे ही खरीद शुरू होगी। किसानों की फसल की बिक्री शुरू करा दी जाएगी। -दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed