फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers upset due to power outage for three days staged a protest

Sonipat News: तीन दिन से बिजली आपूर्ति बंद होने से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Aug 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to power outage for three days staged a protest
सोनीपत। गढ़ी ब्राह्मणान के खेतों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति बंद होने से परेशान किसानों ने बिजलीघर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि ट्रांसफार्मर गिरने की शिकायत बिजली अधिकारियों को दी गई थी, इसके बावजूद ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया गया। खेतों की बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण फसलें सूख रही हैं। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान राजपाल, प्रवीन गौतम, गुलशन, पवन कुमार, दीक्षित खत्री ने बताया कि तीन दिन पहले गढ़ी ब्राह्मणान में खंभा टूटने से ट्रांसफार्मर गिर गया था। इसकी वजह से खेतों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। इस संबंध में बिजली अधिकारियों को अवगत कराया गया था, इसके बाद भी बिजली निगम की टीम ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत तक नहीं की। तीन दिन से बिजली आपूर्ति न होने के कारण खेत में सिंचाई प्रभावित हो रही है। इसकी वजह से धान की फसल सूख रही है। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद किसानों को बरगलाने की कोशिश की जा रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही गिरे हुए ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया गया तो वह महलाना रोड स्थित बिजलीघर पर ताला जड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। किसानों के हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी व बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन



7 अगस्त को खंभा टूटने के साथ ट्रांसफार्मर गिर गया था। जिस प्लॉट के पास ट्रांसफार्मर रखा हुआ था, प्लाॅट मालिक खंभे लगाने नहीं दे रहा था। किसानों की ओर से शिकायत मिल रही थी और वह शनिवार दोपहर बिजली घर में पहुंचे थे। पुलिस कर्मियों को बुलाकर किसानों को शांत किया और गढ़ी ब्राह्मणान में नए खंभे गाड़कर ट्रांसफार्मर रखकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप खाेखर, शहरी उपमंडल अभियंता, बिजली निगम सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed