{"_id":"6a59432668a9555bb3009206","slug":"farmers-to-march-to-delhi-on-july-21-in-protest-against-the-trade-deal-ashok-lathwal-sonipat-news-c-197-1-snp1017-157033-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड डील के विरोध में 21 जुलाई को दिल्ली कूच करेंगे किसान : अशोक लठवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड डील के विरोध में 21 जुलाई को दिल्ली कूच करेंगे किसान : अशोक लठवाल
विज्ञापन
फोटो :12: सोनीपत के गांव छिछड़ाना में आयोजित बैठक में शामिल किसान। स्रोत किसान
गोहाना। गांव छिछड़ाना में वीरवार को किसानों की बैठक में 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित किसान रैली को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल ने की। किसानों ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित अनाज ट्रेड डील का विरोध करते हुए क्षेत्र से बड़ी संख्या में दिल्ली रवाना होने का निर्णय लिया।
अशोक लठवाल ने कहा कि केंद्र सरकार यदि अमेरिका के साथ अनाज की ट्रेड डील करती है तो इसका सबसे अधिक नुकसान देश के किसानों को उठाना पड़ेगा। उनके अनुसार यह समझौता केवल अमेरिका के हित में होगा। अमेरिका का अनाज भारत आने से इसका सीधा असर भारतीय किसानों की आय पर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि इसी ट्रेड डील के विरोध में क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पहुंचेंगे। बैठक में सत्यवान नरवाल, कृष्ण मलिक, राजबीर मलिक सहित अन्य किसान मौजूद रहे।