फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers stopped the wheels of trains, 8 trains canceled, many stopped at different stations

किसानों ने थामे ट्रेनों के पहिये, 8 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका

Tue, 28 Sep 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the wheels of trains, 8 trains canceled, many stopped at different stations
कोच्चुवेली-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में केरल से चंडीगढ़ जा रही आयशा परिवार के साथ ट्रेन चलने का इंतजार ? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कृषि कानूनों के विरोध में किए गए भारत बंद के दौरान किसानों ने ट्रेनों के पहिये रोक दिए। किसानों के रेलवे ट्रैक पर उतरने से रेल यातायात दिन भर बाधित रहा। रेलवे ने दिल्ली-अंबाला रूट की 8 मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया। जो ट्रेनें चल रही हैं, वो भी दिन भर अलग-अलग स्टेशन पर फंसी रही। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम 4 बजे किसानों के रेलवे ट्रैक से हटने के बाद ही ट्रेनों का परिचालक शुरू हो पाया।
विज्ञापन

सोनीपत स्टेशन पर खड़ी रही कोच्चुवेली एक्सप्रेस
कोच्चुवेली से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को किसान आंदोलन के चलते सुबह सोनीपत स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। यात्री पानी व खाने के लिए भटकते रहे। हालांकि आरपीएफ व जीआरपी ने यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था की। वहीं यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाकर सामान लाने की बात कही। ट्रेन में बैठे यात्री शाम तक ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे। किसानों के ट्रैक से हटने के बाद ही शाम 4.25 बजे ट्रेन को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। जिसके बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

72 यात्रियों ने रद्द करवाई टिकट
किसान संगठनों के भारत बंद के चलते सोमवार को रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। इस दौरान अनेक यात्री ऐसे रहे, जिन्होंने अपनी यात्रा ही रद्द कर दी। काउंटर पर टिकट रद्द करवाने वाले यात्रियों की लाइन लगी रही। रेलवे अधिकारियों की मानें तो शाम 4 बजे तक 72 यात्रियों ने अपनी टिकट कैंसिल करवाई। इन यात्रियों को साढ़े आठ हजार रुपये वापस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर ही सुस्ताते रहे यात्री
भारत बंद के दौरान रेल यातायात प्रभावित होने पर जहां 8 ट्रेनें रद्द कर दी गई, वहीं 8 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 5 घंटे से 15 घंटे तक की देरी से चली। ऐसे में अनेक यात्री ऐसे रहे, जो ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर ही सुस्ताते रहे। पूछताछ केंद्र पर दिन भर यात्रियों की भीड़ लगी रही। सभी यात्री ट्रेन परिचालन शुरू होने के बारे में पूछते रहे।
ये ट्रेनें रही रद्द
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम
04507-08 बठिंडा एक्सप्रेस
04067-68 शान-ए-पंजाब
04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर
01841-42 गीता जयंती एक्सप्रेस
04665 अमृतसर-इंटरसिटी एक्सप्रेस
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर
04218 ऊंचाहार एक्सप्रेस
02057-58 जन शताब्दी एक्सप्रेस
--
निर्धारित समय से देरी से चली ये ट्रेनें
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम देर
02925 पश्चिम एक्सप्रेस 05.45 घंटे
01078 झेलम एक्सप्रेस 15.21 घंटे
04666 नई दिल्ली इंटरसिटी 08.00 घंटे
02926 पश्चिम सुपरफास्ट स्पेशल 09.00 घंटे
05734 आम्रपाली एक्सप्रेस 09.00 घंटे
04078 पठानकोट एक्सप्रेस 07.00 घंटे
01058 दादर एक्सप्रेस 06.00 घंटे
02920 मालवा एक्सप्रेस 05.00 घंटे
बोले यात्री-
बेहद जरूरी काम से चंडीगढ़ जा रहा था, लेकिन सोनीपत स्टेशन पर किसानों ने ट्रेन रोक दी। दिन भर ट्रेन में ही बैठा रहा। शाम को साढ़े चार बजे ही ट्रेन चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। पता नहीं जिस काम से जा रहा हूं, अब हो भी पाएगा या नहीं।
- प्रिंस, यात्री।
मैं सूरत से चंडीगढ़ जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। किसानों द्वारा भारत बंद किए जाने की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन कई घंटों से खड़ी है, पता नहीं इसे कब चलाए जाएगा। ट्रेन न चलने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
- सुनीता मेहता, यात्री।
मुझे बड़ोदरा से चंडीगढ़ बेहद जरूरी काम से जाना था। भारत बंद का समाचार सुना था, लेकिन ट्रेनें भी इससे प्रभावित होंगी, इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। अगर पता होता तो शायद आज की अपनी यात्रा ही कैंसिल कर देता। इतनी परेशानी तो नहीं झेलनी पड़ती।

- नीरजीस, यात्री
--
वर्जन
किसान संगठनों द्वारा भारत बंद के आह्वान के चलते सोमवार को किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। जिससे रेल यातायात प्रभावित रहा। 8 ट्रेनें रद्द की गई। जो ट्रेनें चल रही हैं, वो भी अलग-अलग स्टेशन पर खड़ी रहीं। 72 यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल करवाए हैं।
- रविंद्र मदान, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, रेलवे स्टेशन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed