फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers staged a symbolic protest at Jatola Minor

Sonipat News: किसानों ने जटोला माइनर पर दिया सांकेतिक धरना

Fri, 29 Nov 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a symbolic protest at Jatola Minor
फोटो 17- सोनीपत के खरखौदा में जटोला माइनर के पास रोष जताते किसान। संवाद
खरखौदा। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले नहरी पानी की मांग को लेकर किसानों ने जटोला माइनर पर सांकेतिक धरना देकर रोष जताया। धरने का नेतृत्व कामरेड हंसराज राणा ने किया। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से माइनर में नहरी पानी की मांग उठा रहे हैं। इस विषय पर विभाग के अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री, सिंचाई मंत्री व उपायुक्त से भी मांग की जा चुकी हैं, लेकिन उनकी मांग को अनदेखा कर समस्या का समाधान नहीं करवाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इस माइनर से करीब एक दर्जन गांवों के किसानों को नहरी पानी की आवश्यकता होती है। यदि किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन को तेज करेंगे। धरने में नफे सिंह, प्रियव्रत, राजू, मनजीत ,बबलू, लोकेश, सुरेश, नरेंद्र राणा, प्रदीप व प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed