फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers should take advantage of research for economic progress: Prof. Suresh

आर्थिक उन्नति के लिए किसान शोध का उठाए फायदा : प्रो. सुरेश

Wed, 24 Dec 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers should take advantage of research for economic progress: Prof. Suresh
फोटो 08- सोनीपत के मुरथल ​स्थित क्षेत्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र में कार्यक्रम में कुलपति प्रो. - फोटो : 1
सोनीपत। मुरथल स्थित महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय (एमएचयू) के क्षेत्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र में किसान दिवस और राष्ट्रीय मशरूम दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एमएचयू के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने कहा कि किसान आय दोगुनी करने व आर्थिक उन्नति के लिए नए-नए शोध से फायदा उठा सकते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर सरकार ने एमएचयू की स्थापना की है।
विज्ञापन

संस्थान के प्रदेशभर के 6 जिलों में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चल रहे हैं। मशरूम अनुसंधान केंद्र, मुरथल में किसानों को प्रशिक्षण देकर मशरूम उत्पादन की नवीनतम जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मशरूम की खेती कम लागत, कम जगह में आसानी से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसंधान निदेशक डॉ. धर्म सिंह ने बताया कि किसान संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में खेती में प्रयुक्त होने वाली नई तकनीकों को अपनाएं। कार्यक्रम के समापन पर कुलपति ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
मंच संचालन डॉ. अलीषा ने किया। कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी डॉ. अजय सिंह, डॉ. हरजोत सिंह, डॉ. नितिन व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed