फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers' share of water should be provided soon: Bijendra

किसानों के हिस्से का पानी जल्द दिलाया जाए : बिजेंद्र

Sun, 02 Jun 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Jun 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers' share of water should be provided soon: Bijendra
फोटो 02- सोनीपत के पुरखास रोड स्थित कार्यालय में बैठक करते भारतीय किसान पंचायत के सदस्य। संवाद
सोनीपत। भारतीय किसान पंचायत की बैठक रविवार को चीनी मिल के गेट के पास पुरखास रोड स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता नफे सिंह ने की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


बिजेंद्र माहरा ने आरोप लगाया कि आंधी के कारण उनके गांव में कई ट्रांसफार्मर गिरे हुए हैं और कई खंभे टूट चुके हैं, जिनकी बिजली निगम ने आज तक कोई सुध नहीं ली है। इनका आरोप था कि खेतों में किसानों के हिस्से का पानी बंद करके जो दिल्ली को दिया जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के हिस्से का पानी उन्हें जल्द से जल्द दिलवाया जाए, अन्यथा किसानों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। इसके अलावा 10 मई को आंधी के चलते खेतों में जो खंभे टूटे हुए हैं, उनकी आज तक निगम ने सुध नहीं ली है। खासकर गांव माहरा में आज तक खंभे नहीं बदले गए हैं। किसानों ने कहा कि अगर सात दिन में खेतों की बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं करवाई गई तो बिजली निगम के एसई कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर नफे सिंह मलिक, सचिन, नागेंद्र, छतर सिंह, बिजेंद्र ,नरेश,अमन, विशाल व प्रियव्रत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed