फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers raised demand for providing canal water

Sonipat News: किसानों ने नहरी पानी उपलब्ध करवाने की उठाई मांग

Fri, 02 Aug 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers raised demand for providing canal water
फोटो 22- सोनीपत के खरखौदा स्थित नहरी विभाग के कार्यालय में नहर के पानी की मांग को लेकर एक्सईएन
खरखौदा। नहरी विभाग के कार्यालय पर एक दिन पहले धरना देने के बाद भारतीय किसान नौजवान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विभाग के एक्सईएन (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) से मिला। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को जल्द ही नहरी पानी उपलब्ध नहीं करवा जाता है तो वह जिला स्तर पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारी को समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि जिला में किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी नहीं मिल रहा है। जोंती माइनर, सिसाना माइनर, रोहणा माइनर, ड्रेन नंबर-8 भी फिलहाल समय में सूखी पड़ी है, जिसके कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में किसानों की धान की फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। वहीं प्रह्लादपुर व किडौली सहित कई गांव में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है, जिसका जल्द समाधान करवाया जाए। उन्होंने कहा कि एक्सईएन गुलशन कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वह किसानों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रवीण दहिया, राजकुमार दहिया, देशपाल रोहणा, शक्ति सिसाना, पवन दहिया व रामकरण वत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed