फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers protested by burning copies of the electricity and seeds bills.

Sonipat News: किसानों ने बिजली और सीड्स बिल की प्रतियां जलाकर किया विरोध

Sat, 06 Dec 2025 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested by burning copies of the electricity and seeds bills.
फोटो 21 : सोनीपत के गांव जटोला में प्रदर्शन करते ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के पदाधिकारी।
खरखौदा। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्यों ने गांव जटोला में किसानों के साथ मिलकर बिजली बिल-2023 और सीड्स बिल-2025 का विरोध करते हुए बिलों की कॉपियां जलाईं। संगठन ने आम जनमानस से आंदोलन को और तेज करने की अपील की। यह प्रदर्शन देशभर में संगठन के आह्वान पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

संगठन नेता हंसराज राणा ने इन बिलों को जन विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यह बिल आम जनता के हितों पर चोट करते हैं। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध में आंदोलन को मजबूत करना समय की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के खरखौदा ब्लॉक संयोजक सुरेश जटोला ने किया। इस दौरान रघुबीर सिंह, जोत सिंह, जयभगवान, वीरेंद्र सिंह, जगदीश, कुलदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed