फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, women molestation, committee

किसान आंदोलन में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने लगे तो कमेटी बनाकर नंबर सार्वजनिक करना पड़ा

Sun, 13 Jun 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, women molestation, committee
सोनीपत। किसान आंदोलन में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आने लगे हैं, जिसको देखते हुए ही संयुक्त किसान मोर्चा को महिला कमेटी बनाकर नंबर भी सार्वजनिक करने पड़े। जिससे किसी महिला का उत्पीड़न होने पर कमेटी को सूचना दी जा सके और उसमें कार्रवाई कराई जा सके। वहीं टीकरी बॉर्डर पर महिला उत्पीड़न के मामले में एक शिकायत को कमेटी को सौंपी गई है, जिससे उसमें सभी की बात सुनकर निष्कर्ष निकाला जाएगा और उसके आधार पर आगे कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन में काफी महिलाएं भी हिस्सा लेने पहुंच रही हैं, लेकिन आंदोलन में पिछले एक महीने से महिला उत्पीड़न के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। जहां पहले बंगाल की युवती के साथ टीकरी में दुष्कर्म किया गया और उस मामले ने काफी तूल पकड़ा। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की काफी किरकिरी भी हुई थी। वहीं अब टीकरी बॉर्डर पर एक अन्य महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस तरह से मामले बढ़ते देखकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी धरनास्थलों पर कमेटियों का गठन कर दिया है और एक नंबर भी जारी कर दिया है, जिससे कोई भी महिला किसी तरह की परेशानी होने पर उसपर शिकायत कर सके।
विज्ञापन

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, दर्शनपाल, गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव, अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि किसान मोर्चा महिला आंदोलनकारियों के अधिकारों का सम्मान करता है और हर स्थिति में उनकी सुरक्षा चाहता है। कहा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि महिला सुरक्षा के किसी भी उल्लंघन के प्रति जीरो टॉलरेंस रखा जाएगा। हर मोर्चे पर किसी भी किस्म की छेड़खानी, दुर्व्यवहार या अन्य घटना की शिकायत की सुनवाई करने के लिए महिला समितियों का गठन कर दिया गया है। कहा कि एक शिकायत टीकरी बॉर्डर की पांच सदस्यीय महिला समिति को दी गई, जिसकी वह सुनवाई करेगी। इसके अलावा कहा कि मोबाइल नंबर 9818119954 पर किसान आंदोलन में शामिल महिला अपनी समस्या को बता सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed