फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, two farmers death

कुंडली बॉर्डर स्थित धरनास्थल पर दो किसानों की मौत, हार्ट अटैक से एक की हालत गंभीर

Sun, 03 Jan 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
farmers protest, two farmers death
सामान्य अस्पताल में पंजाब के किसान का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे दो किसानों की रविवार को मौत हो गई है। वहीं गांव गंगाना के किसान की मौत की जानकारी मिलने पर उनके गांव के एक अन्य किसान को हार्ट अटैक हो गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में सोनीपत के गांव गंगाना और पंजाब के जिला संगरूर के गांव लिदड़ा का किसान शामिल हैं। पुलिस ने दोनों किसानों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि ठंड में हार्ट अटैक आने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गोहाना के गांव गंगाना का किसान कुलबीर सिंह (52) पार्कर मॉल के पास स्थित अपने टेंट में रविवार सुबह मृत मिला। गांव से साथ आए किसानों ने मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी। किसानों ने बताया कि कुलबीर शनिवार रात को ठीक था। वह थोड़ी थकान महसूस कर रहा था। रात खाना खाने के बाद टेंट में सो गए थे। सुबह उठे तो कुलबीर मृत मिला। वह लगातार आंदोलन में पहुंच रहा था। अब पांच दिन से वह आंदोलन स्थल पर था। वहीं उसके कुछ देर बाद ही पंजाब के जिला संगरूर के गांव लिदड़ा का किसान शमेशर (45) की हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। साथी किसान कर्म सिंह ने बताया कि शमशेर पांच दिन पहले पंजाब से आया था। रविवार को उसके सीने में दर्द हुआ था। उसे सामान्य अस्पताल में लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शमशेर के साथियों ने अस्पताल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

गंगाना के किसान को हुआ हार्ट अटैक, हालत गंभीर
कुंडली धरनास्थल पर गांव गंगाना के किसान कुलबीर की मौत की सूचना जब उनके गांव के किसान युधिष्ठर सिंह (35) को मिली तो उन्हें भी आंदोलन स्थल पर हार्ट अटैक आ गया। युधिष्ठर को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कुंडली धरनास्थल पर दो किसानों की मौत हो गई। शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
- शमशेर सिंह, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed