फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers in preparation for tractor yatra cabin installed on tractors to avoid tear gas and water canon

ट्रैक्टर यात्रा की तैयारी में जुटे किसान, वॉटर कैनन-आंसू गैस से बचने को ट्रैक्टरों पर लगवाए केबिन

Mon, 18 Jan 2021 10:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers in preparation for tractor yatra cabin installed on tractors to avoid tear gas and water canon
धरना स्थल पर लोहे का जाल लगवाकर लाया गया ट्रैक्टर। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना लगातार जारी है। सरकार से 10वें दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने अब 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। कुंडली बॉर्डर पर कई जगह मेकैनिक स्टॉल लगाकर ट्रैक्टरों की रिपेयर कर रहे हैं। वहीं कई ट्रैक्टरों को सुरक्षा के लिहाज से अलग रूप दिया जा रहा है। कई ट्रैक्टर को बख्तरबंद किया जा रहा है तो कई पर लोहे का जाल लगा रहे हैं। ट्रैक्टर यात्रा में इन्हें आगे रखा जाएगा। ट्रैक्टर यात्रा के दौरान वाटर कैनन व आंसू गैस से बचने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


कुंडली बॉर्डर पर 51 दिनों से डटे किसानों की सरकार के साथ 10 बार वार्ता हो चुकी हैं, लेकिन हर बार वार्ता बेनतीजा रही है। किसान कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं तो सरकार कृषि कानूनों में संशोधन तक को ही तैयार है। ऐसे में लगातार पेंच फंसा हुआ है और किसानों का आंदोलन जारी है। इसी बीच किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर यात्रा निकालने का निर्णय लिया था, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन



एक तरफ जहां कुंडली समेत दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर किसानों का लगातार जुटना जारी है तो वहीं, किसान अपने ट्रैक्टरों को यात्रा के लिए तैयार कर रहे हैं। कुंडली बॉर्डर पर कुछ ट्रैक्टरों को बख्तरबंद बनाया जा रहा है। इन ट्रैक्टरों पर केबिन लगवाए गए हैं, जिसमें शीशे भी लगे हैं। किसानों ने बताया कि यह ट्रैक्टर अग्रिम पंक्ति में चलेंगे जबकि इनके पीछे दूसरे सभी ट्रैक्टर चलेंगे। ट्रैक्टर यात्रा के दौरान सरकार द्वारा आंसू गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल किए जाने की आशंका के कारण इस तरह की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही लाठीचार्ज होने पर स्वयं को बचाने के लिए किसानों ने ट्रैक्टरों पर लोहे के जाल लगवाने शुरू कर दिए हैं। जिससे वह लाठियों से बच सके। इतना ही नहीं कुछ किसानों ने पूरे ट्रैक्टर पर लोहे के एंगल लगवा लिए हैं। जिससे लाठीचार्ज में उनका ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त होने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल का किया जा रहा स्टॉक
किसानों ने बताया कि वह हर तरह से तैयार हैं और ट्रैक्टर यात्रा के लिए डीजल तक का स्टॉक कर रहे हैं। एक ट्रैक्टर पर 3 से 6 किसान ही मौजूद रहेंगे जबकि महिलाओं को भी ट्रैक्टर यात्रा में शामिल किया गया है। सभी रणनीति तैयार की जा चुकी हैं और हर रणनीति की बारीकियों से एक-दूसरे को अवगत करवाया जा रहा है।


ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पावर डिप्लोमा इंजीनियर ने दिया किसानों को समर्थन
ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पावर डिप्लोमा इंजीनियर के पदाधिकारी शनिवार को किसानों को समर्थन देने के लिए कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों के पक्ष में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार को नसीहत दी कि किसानों की मांगों को तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाए। फेडरेशन के प्रमुख जसवंत राय ने कहा कि सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले। किसान यहां से पीछे हटने वाले नहीं हैं बल्कि अपना हक लेकर ही लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed