फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest

किसान आंदोलन के चलते बठिंडा एक्सप्रेस रद्द, पश्चिम एक्सप्रेस को चंडीगढ़ तक चलाया

Mon, 14 Dec 2020 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
farmers protest
सोनीपत। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन पिछले काफी समय से जारी है। किसानों के रेल रोको आह्वान के बाद रेलवे ने दिल्ली से पंजाब की तरफ जाने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। वहीं दो ट्रेनों का ठहराव अंबाला व चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक ही को ही बनाया है। रेलवे की तरफ से पुरानी दिल्ली से बठिंडा आने-जाने वाली एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। वहीं पश्चिम एक्सप्रेस को 16 दिसंबर तक बांद्रा से चंडीगढ़ के बीच ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर ट्रेनों में रेलवे स्टाफ बताकर यात्रा करने वालों के खिलाफ एक बार फिर यात्रियों ने आवाज उठाई है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों में अन्य विभागों के कर्मचारी अपने आपको रेलवे का कर्मचारी बताकर सफर करता है और उस संबंध में उससे उसका कार्ड मांगा जाता है तो बहाना बना दिया जाता है। आरपीएफ थाना प्रभारी पीएन गोस्वामी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे पुलिस की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेनों में भी लगातार जांच प्रक्रिया की जा रही है। रेलवे स्टाफ बताकर यात्रा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जल्द ही टीमों का गठन करके अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed