फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest

कृषि कानूनों के विरोध में महिलाओं ने निकाला मशाल जुलूस

Wed, 09 Dec 2020 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
farmers protest
कुंडली। किसान संगठनों के आह्वान पर बंद के दौरान कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार शाम काफी संख्या में महिलाओं ने सिंघु बॉर्डर पर जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि वह कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ है। सरकार की ओर से कृषि कानूनों को रद्द किया जाना चाहिए। जब तक सरकार की ओर से इन कानूनों को रद्द नहीं किया जाता है, तब तक वह धरने से भी नहीं हटेंगी। वह किसानों के हक की लड़ाई के लिए हाथों में मशाल लेकर धरने पर पहुंची हैं। सरकार जानबूझकर किसानों के हकों को छीन रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मशाल जुलूस के दौरान राजबाला सैनी, दिल्ली से रंजीत कौर, गुरदासपुर पंजाब से नीलम ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले 10 दिन से सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने भी बॉर्डर पर आकर मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक किसानों के साथ उनका समर्थन भी जारी रहेगा। वह भी किसान परिवार से जुड़ी हुई है। पहले ही मंडियों में फसलों के दाम नहीं मिल रहे। अब कृषि कानून लागू होने से मंडियों को खत्म किया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है। क्योंकि उनकी समाज में अब बराबर की हिस्सेदारी है और अब किसानों के हक के लिए कृषि कानून को वापस कराने के लिए किसानों के साथ बॉर्डर पर बैठी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed