फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, illness, fever

किसानों की सेहत पर ठंड का असर, दहिया खाप के पूर्व प्रधान समेत 40 अस्पताल में भर्ती

Mon, 14 Dec 2020 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, illness, fever
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए डटे किसानों की सेहत ठंड के कारण बिगड़ने लगी है। तीन दिनों से ठंड अचानक बढ़ गई है। रात के समय कोहरा पड़ने के साथ ही पारा गिरकर 6 डिग्री से नीचे आ गया है। ऐसे में यहां किसानों की सेहत पर असर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

पंजाब से आकर कुंडली बॉर्डर पर डटे किसानों के समर्थन में 10 दिन से धरनास्थल पर डटे दहिया खाप के पूर्व कार्यकारी प्रधान विजेंद्र उर्फ ढिल्लू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। ठंड के कारण खाप नेता को बुखार, उल्टी व खांसी ने घेर लिया है। साथ ही टिकरी बॉर्डर व सिंघु बार्डर पर लगातार दौरा कर रहे सर्वखाप प्रवक्ता सूबे सिंह समैण की तबीयत भी खराब है। इसके अलावा धरनारत किसानों में से करीब 40 किसानों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इनमें से दर्जनभर तो पीजीआई रोहतक में ही उपचाराधीन हैं। इसके अलावा अब तक 400 से ज्यादा किसान बीमार हो चुके हैं, जिन्हें धरनास्थल पर ही दवाएं वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन

कुंडली धरनास्थल पर अब चेकअप बूथों की संख्या बढ़ा दी गई है। किसानों के जमावड़े पर अलग-अलग 25 जगह मेडिकल चेकअप बूथ लगाए गए हैं। बुजुर्गों के लिए फुट मसाज का प्रबंध भी किया गया है। कुंडली बार्डर पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है और 25 हजार से ज्यादा किसान यहां मौजूद हैं। 17 दिनों से किसानों का आंदोलन यहां चल रहा है और लगातार किसान अलग-अलग तरीके से विरोध कर रहे हैं। अब ठंड उनके लिए परेशानी बन सकती है। दो दिन पहले सुबह के समय बूंदाबांदी भी हुई थी। इसके अलावा शुक्रवार व शनिवार रात और रविवार सुबह कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसा है। रात का तापमान गिरकर अब 6 डिग्री पर जा पहुंचा है। बेशक किसानों के पास गर्म कपड़े लगातार पहुंचाए जा रहे हैं, लेकिन बुजुर्ग किसानों की इसके बावजूद परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की टीम किसानों की सेहत पर नजर रखे हुए है। धरनास्थल पर चेकअप बूथों की संख्या बढ़ा दी गई है तो वहीं लगातार बुखार व खांसी की दवाएं वितरित की जा रही है। सैकड़ों किसानों की जांच कराई जा रही है। कई किसानों की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। ठंड के बीच किसानों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
- श्यामलाल पूनिया, डीसी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed